Knowledge Hub

Vigyan Darshan Blogs

Explore our collection of insightful articles about science, spirituality, and the universe from the perspective of ancient Vedic wisdom.

Showing 1 to 9 of 28 posts

उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग २

उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग २

उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग २ प्रश्न - क्या ब्राह्मणों को ही अध्यात्म-संबंधी कथा करने अथवा शिक्षा देने का अधिकार है, अन्य वर्णस्थ व्यक्ति को नहीं उत्तर - मुख्य रूप से कर्मणा ब्राह्मण को ही इसका अधिकार है, परन्तु आवश्यकता पड़ने पर अन्य वर्णस्थ व्यक्ति ब्राह्मण वर्ण के गुण होने पर शिक्षा दे सकता है अथवा जन्म से किसी अन्य वर्ण का व्यक्ति, ब्राह्मण की योग्यता प्राप्त करके, वैसा कर सकता है। केवल उपनिषद् में ही नहीं, परंतु अन्य महाभारत आदि ग्रन्थों में भी इसके प्रमाण हैं कि किसी एक वर्ण के व्यक्ति ने दूसरे वर्ण का कार्य किया, जैसे द्रोणाचार्य और कृपाचार्य ने ब्राह्मण होते हुए भी महाभारत युद्ध में क्षत्रिय का कार्य किया, श्रीकृष्ण ने क्षत्रिय होकर भी अर्जुन को गीता जैसा अध्यात्म-संबंधी उपदेश दिया। परशुराम ब्राह्मण थे, परंतु फिर भी युद्ध में कुशल थे। आज भी ब्राह्मण वर्ण के सभी लोग क्या ब्राह्मण का ही कार्य कर रहे हैं? नहीं!, इसलिए किसी कार्य पर जन्मना एकाधिकार की बात करना अनुचित है, सब कार्याधिकार कर्मणा अथवा गुण, कर्म और स्वभाव की योग्यता के अनुसार होने चाहियें। नीचे उपनिषद् से क्षत्रिय राजा अश्वपति का उदाहरण देखिये, जिसमें वह ब्राह्मणों को शिक्षा दे रहे हैं -राजा अश्वपति द्वारा छह ब्राह्मणों को वैश्वानर आत्मा का उपदेश - छान्दोग्योपनिषद् ५ । ११-२४एक समय की बात है, बड़े सम्पन्न परिवारों के पाँच ब्राह्मण वा विद्वान् परस्पर ज्ञान-चर्चा के लिए एकत्र हुए। उनमें प्रथम था - उपमन्यु का पुत्र प्राचीनशाल, दूसरा पुलुषि का पुत्र सत्ययज्ञ, तीसरा भाल्लवी का पुत्र इन्द्रद्युम्न, चौथा शर्कराक्ष का पुत्र जन और पाँचवाँ अश्वतराश्व का पुत्र बुडिल। ये पाँचों मिलकर विचार करने लगे कि आत्मा क्या है, बह्म क्या है? निश्चय ही ये प्रश्न बड़े गम्भीर तथा चुनौती-भरे थे; किन्तु इन जिज्ञासुओं में भी सत्य को जानने की प्रबल इच्छा थी; अतः उन्होंने निश्चय किया कि हमें अरुणवंशीय उद्दालक ऋषि के निकट जाना चाहिए, जो इस समय का महान् आत्मवित् है।वह उस वैश्वानर आत्मा को जानता है, जो समस्त विश्व में विद्यमान है। जब निश्चय हो गया कि उन्हें महर्षि उद्दालक के समीप जाना चाहिए, तो वे वहाँ गए। अब एक विचित्र स्थिति पैदा हो गई। यों तो लोक में प्रसिद्ध था कि उद्दालक आत्मतत्त्व के ज्ञाता है, किन्तु उनका ज्ञान भी इतना प्रशस्त नहीं था कि वे उपर्युक्त जिज्ञासुओं के सभी प्रश्नों का उत्तर दे देते। अतः स्वयं की कठिनाई को समझकर, उन्होंने पहले ही निश्चय कर लिया था कि वे इन आगन्तुकों को कैकेय राजा के पुत्र अश्वपति के निकट भेजेंगे। अतः उसने उक्त पाँचों व्यक्तियों को स्पष्ट कहा कि इस समय वैश्वानर आत्मा का सच्चा जानकार अश्वपति ही है। आओ, हम सब मिलकर उसके समीप चलें और उससे ही अपनी शंकाओं का समाधान करें।अब वे राजा अश्वपति के पास पहुँचे। राजा ने आर्योचित शिष्टाचार से उनकी पूजा (सत्कार) की। प्रातः होने पर वह स्वयं ब्रह्मतत्त्व के उन जिज्ञासुओं के निकट गया और उनसे कहा - न मे स्तेनो जनपदे, न कदर्यो, न मद्यपो, नानाहिताग्निर्नोविद्वान्, न स्वैरी, स्वैरिणी कुतः - मेरे राज्य में न तो कोई चोर है, न कोई कृपण-कंजूस और न ही कोई मद्यपायी वा शराबी है। ऐसा भी कोई नहीं है, जो नित्य यज्ञाग्नि अथवा परमात्माग्नि का सेवन न करना हो, न कोई अविद्वान् है और आप सत्य माने कि मेरे राज्य में जब कोई व्यभिचारिणी स्त्री ही नहीं है, तो व्यभिचारी पुरुष कहाँ से आएगा? ऐसे पुण्य देश में आप पधारे, आपका स्वागत है। (पाठक आज के राज्यों से इसकी तुलना करें, जहांँ पर चोर, कंजूस, शराबियों और व्यभिचारियों की भरमार वा अधिकता है।)राजा अश्वपति ने विद्वानों को बताया कि मैं भी नित्य यज्ञ करता हूँ। आप भी मेरे यज्ञ में ऋत्विक् बनें। मैं अपने अन्य ऋत्विजों को जो दक्षिणा देता हूँ, उतनी ही आपको भी दूँगा। आप मेरे यहाँ निवास करें। जिज्ञासुगण तो यज्ञ में ऋत्विक् बनने के लिए नहीं आए थे, इसलिए उन्होंने स्पष्ट कहा, "महाराज, जो व्यक्ति जिस प्रयोजन से अन्य के पास जाए, उसे अपना प्रयोजन साफ-साफ बताना चाहिए। हमारा आपके निकट आने का उद्देश्य वैश्वानर आत्मा को जानना है। आप ही इस विषय के जानकार है, अतः आप हमें इस विषय का ज्ञान कराएँ।" अश्वपति ने उन्हें कहा कि वे दूसरे दिन प्रातः उसके निकट आएँ, वह उक्त विषय को बताएगा।सवेरा होते ही छहों जिज्ञासु विनम्र भाव से समित्पाणि होकर (हाथों में यज्ञ-हेतु गुरु को भेंट देने के लिए समिधाएँ लेकर) अश्वपति की सेवा में पहुँचे। ब्राह्मण आचार्य अपने शिष्य का उपनयन करने के पश्चात् ही उन्हें विद्या प्रदान करता है। यहाँ उपनयन करने की आवश्यकता ही नहीं थी, क्योंकि प्रथम तो छहों जिज्ञासु बड़ी अवस्था के थे, उनका यज्ञोपवीत पहले ही हो चुका था। राजा अश्वपति क्षत्रिय था, अतः वह ब्रह्मवेत्ता होने पर भी किसी गुरुकुल का अधिष्ठाता आचार्य तो था नहीं, जो अपने शिष्यों को यज्ञोपवीत प्रदान करता।इससे पहले कि हम इस आख्यायिका को आगे बढ़ाएँ, कुछ महत्त्वपूर्ण बातें लिख देना आवश्यक है। इन जिज्ञासुओं का प्रश्न यह था कि वैश्वानर आत्मा क्या है, कैसा है, तथा उसकी उपासना कैसे की जाती है? वैश्वानरस्य सुमतौ स्याम - (यजुः० २६ । ७) - हम वैश्वानर की सुमति में हो। वस्तुतः सम्पूर्ण विश्व में विद्यमान परमात्मा ही वैश्वानर है। वही वेदों में पुरुष के नाम से वर्णित हुआ है, क्योंकि ब्रह्माण्डरूपी पुर में शयन करनेवाला, उसके प्रत्येक अणु-परमाणु में विद्यमान ब्रह्म ही यहाँ पुरुष-पदवाच्य है। उपनिषद् उसे ही वैश्वानर कहता है।वेदादि शास्त्रों में इस वैश्वानर आत्मा को यत्र-तत्र रूपक-शैली में वर्णित किया है। जिस प्रकार मानव-शरीर में सिर, हाथ, पाँव, उदर तथा अन्य प्रत्यंग होते हैं, उसी प्रकार ब्रह्माण्डरूपी पुर में समाये (तथा उससे बाहर भी) इस पुरुष-परमात्मा के भी सिर, हाथ, पाँव, उदर, प्राण आदि की कल्पना की गई है। राजा अश्वपति आगे चलकर इन जिज्ञासु पुरुषों को यह बताएगा कि शास्त्रकारों ने जो इस परमपुरुष के अंग-प्रत्यंगों की तुलना जिन सूर्य, चन्द्र, वायु, पृथिवी आदि भूत पदार्थों से की है, वह उपचार से ही की है अर्थात् परमात्मा की शक्तियों को समझाने के लिए ही की है। हम यदि इन भौतिक तत्त्वों में भी आत्मारूप में विद्यमान परमात्म-तत्त्व को न पहचानकर मात्र इन भौतिक पदार्थों की ही पूजा-उपासना करते हैं, उन्हें अपने जीवन का सार-सर्वस्व समझते हैं, तो हम उस महत् ब्रह्म के एक पाद (अंश) मात्र की ही उपासना करते हैं। परमात्मा को उसके परिपूर्ण रूप में अथवा उसकी सभी शक्तियों सहित जानकर ही उसकी उपासना करना उचित है। इसी पृष्ठभूमि में इस आख्यायिका का अवशिष्ट भाग पढ़ना चाहिए।अब अश्वपति ने सर्वप्रथम औपमन्यव (प्राचीनशाल) से पूछा- "आप किस आत्मा की उपासना करते हैं? आत्मा के बारे में आपकी क्या धारणा है?" उत्तर मिला, "हे राजन्, मैं तो द्यु-लोक वा प्रकाश (ज्योति) को ही आत्मा मानकर उसकी आराधना करता हूँ।" संसार में ऐसे अनेक लोग हैं, जिन्हें यह भौतिक प्रकाश ही परमात्मा प्रतीत होता है। किन्तु यदि वे गहराई से सोचेंगे, तो उन्हें विदित होगा कि यह प्रकाश तो सर्वथा भौतिक है। सूर्य, चन्द्रमा, विद्युत् तथा अग्नि ही हमें प्रकाश देते हैं। किन्तु इन प्रकाशमान पदार्थों को प्रकाश देने वाली शक्ति, तो कोई इनसे भिन्न ही है। उससे ही ये ज्योतिष्मान् पदार्थ प्रकाशयुक्त होते हैं - तस्य भासा सर्वमिदं विभाति - (कठोपनिषद)। तथापि प्रकाश की आराधना करने, उसका उपयोग करने से अनेक लाभ होते हैं। यह जानकर अश्वपति ने उत्तर दिया, "मैं तेरा अभिप्राय समझ गया। जिस प्रकाश को तू सर्वोत्कृष्ट परमात्मा जानकर उसकी उपासना करता है, उसके लाभ भी तुझे मिल रहे हैं। तुझे संसार में उत्तम योग्य पदार्थ मिल रहे हैं, खाने के लिए उत्तम अन्न, अच्छी सन्तान आदि सभी तुझे प्राप्त हैं। किन्तु एक बात समझ ले। यह प्रकाश इस वैश्वानर आत्मा का मूर्धा (सिर) स्थानीय ही है। उसका एक अंशमात्र है। यदि तेरा ज्ञान इस भौतिक प्रकाश तक ही सीमित रहेगा, तब तो इससे तेरी बुद्धि अविकसित ही रह जाएगी। तुझे तो आगे बढ़कर उस सर्वव्यापक, सच्चिदानन्द आदि लक्षणोंवाले ब्रह्म का ज्ञान प्राप्त करना है। अच्छा हुआ तुम मेरे समीप आए। मैं तुम्हें उसी वैश्वानर आत्मा का ज्ञान कराऊँगा।"अब अश्वपति दूसरे जिज्ञासु की ओर मुड़ा और उससे भी उसके आराध्य के बारे में पूछा। पौलुषि सत्ययज्ञ ने बताया कि वह आदित्य (सूर्य) को ही आत्मा जानकर उसकी उपासना करता है। अश्वपति ने इस पर कहा, "निश्चय ही तू जिस आदित्य की उपासना करता है, वह तो परम पुरुष का नेत्र-स्थानीय ही है। यह उसका एकांश है। सर्वात्मा वैश्वानर तो उससे भी बड़ा है। तथापि परमात्मा के जिस एकांश की आदित्यरूप में तुम उपासना करते हो, उसके भी अनेक भौतिक लाभ तुम्हें प्राप्त हैं। देखो, खच्चरियों से खींचे जानेवाला रथ तुम्हारे पास है। घर में दास-दासियाँ सेवा करती हैं। अच्छा भोजन तुम्हें उपलब्ध है। तेरे प्रियजन तेरे समीप हैं। वस्तुतः वैश्वानर के उपासक को ये सभी भौतिक सुख तो मिलते ही हैं। किन्तु यह स्मरण रख कि जिस आदित्य को परमात्मा मानकर तू उसकी उपासना करता है, वह आदित्य तो परमपुरुष का नेत्रस्थानीय है।" शास्त्रों में सूर्य को परमात्मा का नेत्र ही कहा गया है। पुनः अश्वपति बोला, "एक अकेले सूर्य को ही परमात्मा का स्थानापन्न माननेवाला, तो स्वयं भी अंधा ही है, क्योंकि वह प्रभु के व्यापक स्वरूप की अनदेखी करता है। अच्छा हुआ जो तू मेरे पास आया और तूने वैश्वानर आत्मा की जिज्ञासा की।" अब वह इन्द्रद्युम्न की ओर उन्मुख हुआ और वही प्रश्न उससे भी किया - उसका आराध्यदेव कौन-सा है? भाल्लवी के पुत्र इन्द्रद्युम्न ने बताया कि मैं प्रबल शक्तिमान् वायु को ब्रह्म जानकर उसकी उपासना करता हूँ। वायु की उपासना एक प्रकार की प्राणोपासना भी है, जिसका साधन है प्राणायाम। योगीजन प्राणायाम को ईश्वर-प्रणिधान का एक साधनमात्र मानते हैं। वह अपने-आप में कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। यम, नियम, आसन, प्राणायाम और प्रत्याहार ये पाँच तो योग के बहिरंग हैं, जबकि धारणा, ध्यान और समाधि को योग का अन्तरंग माना गया है। तथापि, प्राणोपासना के भी लाभ हैं। जैसा कि अश्वपति ने बताया, "प्राणोपासक को लोग अनेक मूल्यवान् उपहार देते हैं, अनेक सम्पन्न लोग अपने रथों (वाहनों) में बैठकर उसका अनुसरण करते हैं। तथापि यह ध्यान रखने की बात है कि परमात्मा का प्राणस्थानीय यह मातरिश्वा वायु भी परम उपास्य नहीं है। इन आदित्य, वायु आदि को भी शक्ति देनेवाले वैश्वानर आत्मा को जानना ही मनुष्य का चरमोद्देश्य होना चाहिए।" चतुर्थ जिज्ञासु शर्कराक्ष के पुत्र जन से जब यही प्रश्न पूछा गया तो उसने उत्तर दिया कि मैं तो आकाश (सर्वत्र प्रसरित अवकाश) को ही ईश्वर मानकर पूजता हूँ। इस पर राजा ने कहा, "ठीक है, तू आकाश का उपासक है, किन्तु याद रख कि आकाश तो परमात्मा के दिव्य शरीर का मध्यभाग (धड़) ही है। इसे ही जानना पर्याप्त नहीं है। तुम्हारा लक्ष्य तो महत्तम परमात्मा को जानना होना चाहिए।" पांचवे जिज्ञासु अश्वतराश्व के वंशज बुडिल को सम्बोधित करके राजा ने पूछा, तू किसे 'आत्मा' समझकर उसकी उपासना करता है ? उसने उत्तर दिया, हे राजन् ! मैं तो 'जल' को आत्मा मानकर उसकी उपासना करता हूं। राजा ने कहा, ठीक है, 'वैश्वानर-आत्मा' का यह रूप तो है ही, परन्तु पूर्ण-रूप यह नहीं है। इसके अनेक रूपों में जो 'रयि' सम्पत्ति, ऐश्वर्य रूप है, उसकी तू उपासना करता है। इसी कारण तू रयिमान् अर्थात् सम्पत्तिमान् तथा पुष्टिमान् है। उसी के अनुग्रह से तू अन्न खाता है, प्रिय देखता है। जो इस प्रकार 'वैश्वानर-आत्मा' के रयि-रूप की उपासना करता है, उसे प्रभु के प्रसाद से अन्न मिलता है, वह प्रिय-दर्शन होता है, उसके कुल में ब्रह्मवर्चस दीख पड़ता है। यह रयि-रूप जल, 'वैश्वानर-आत्मा' का, जिसे तू खोज रहा है, बस्ति-प्रदेश मूत्राशय है। तेरा बस्ति-प्रदेश नष्ट हो जाता, अगर तू ब्रह्म के पूर्ण-रूप के जानने के लिये मेरे पास न आता।अन्तिम प्रश्न छठवें जिज्ञासु अरुण के वंशक ऋषि उद्दालक से पूछा गया, तो उसने उत्तर दिया कि वह पृथिवी को ही सर्वोपरि पूज्य मानकर उसकी पूजा करता रहा है। पृथिवी तो सबकी प्रतिष्ठा है, जड़-चेतन का आधार है, उन्हें धारण करती है। राजा ने स्वीकार किया, "निश्चय ही पृथिवी हम सबका आधार है, प्रतिष्ठा है, किन्तु इस धरित्री को तो शास्त्रों ने परमात्मा का पादस्थानीय ही माना है। अतः तुझे तो उस ईश्वर को जानना चाहिए, जिसके पाँवों की कल्पना तत्त्वज्ञ ऋषियों ने पृथिवीरूप में की है।" इस प्रकार जब प्रश्नोत्तर का प्रसंग समाप्त हुआ, तो अश्वपति ने समग्र विषय का पुनः ऊहापोह करते हुए कहा, "निश्चय ही आपने जिन प्रकाश, आदित्य, वायु, आकाश, जल और पृथिवी को अपना पूज्य बताया, वह एकांश में तो ठीक ही है, क्योंकि ये सभी तत्त्व परमात्मा से ही निर्मित हैं, किन्तु उपासक को इन्हीं तक नहीं रहना है। एक कदम आगे बढ़कर उसे यह जानना चाहिए कि आदित्य, वायु, आकाश और पृथिवी आदि पदार्थों का धारक, उत्पादक तथा उन्हें शक्ति देनेवाला, वह परमतत्त्व कौन-सा है? अरे! वही तो वैश्वानर आत्मा है, जिसके पुण्य वरदानों को पाकर हम संसार में सुखपूर्वक जीते हैं, अन्नादि भोग्य पदार्थों को प्राप्त करते हैं।" अब उसी परमपुरुष का पुनः रूपकात्मक वर्णन करते हुए अश्वपति बोला, "उस अखण्ड, सर्वत्र परिपूर्ण आत्मा का शोभन प्रकाश ही सिर है, द्युलोक ही उसकी मूर्धा है, विश्वरूप सर्वज्ञान ही उसके नेत्र हैं, जीवनशक्ति के तुल्य वायु ही उसका प्राण है, आकाश ही उसका मध्यम देह (धड़) है, रयिरूप जल ही उसकी बस्ति है, पृथिवी ही उसके पाँव हैं, यज्ञवेदी को ही विद्वान् उसका वक्ष कहते हैं, यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली कुशाएँ ही लोम वा बाल हैं, गार्हपत्य, दक्षिणाग्नि और आहवनीयाग्नि क्रमशः उसके हृदय, मन तथा मुख हैं। ऐसे एक, अखण्ड, निष्कल वैश्वानर परमात्मा को प्रादेशमात्र = प्रत्येक देश में अथवा सर्वव्यापक और सर्वज्ञ जानकर उसकी उपासना करना ही विराट् उपासना है।" "*संसार में रहकर मनुष्य जो कुछ करे, उसे परमात्मा के प्रति समर्पित भाव से करे। उस स्थिति में जब वह भोजन करेगा, तो वह भी उसके स्वार्थ के लिए न होकर शरीररूपी दिव्यलोक की रक्षा के लिए किए जाने वाले यज्ञ की ही कोटि में आ जाएगा।* अब साधक को चाहिए कि जब वह भोजन के प्रथम पाँच ग्रास ले, तो क्रमशः प्राणाय स्वाहा, व्यानाय स्वाहा, अपानाय स्वाहा, समानाय स्वाहा तथा उदानाय स्वाहा - इन पाँच मंत्रों का उच्चारण करे। ऐसा करने से उसका भोजन भी अग्निहोत्र के तुल्य हो जाएगा। सत्य तो यह है कि बिना ब्रह्म का ज्ञान प्राप्त किए, तो अग्निहोत्र करना भी वैसा ही है, जैसे कोई आग के अंगारों को छोड़कर राख में हवन करे, जबकि परमात्मा को जानकर किया जानेवाला अग्निहोत्र उपासक के सारे पापों/पाप-भावनाओं को उसी प्रकार भस्म कर देता है, जिस प्रकार अग्नि की एक चिंगारी तृणसमूह को भस्म कर देती है।"ध्यातव्यम् - छान्दोग्योपनिषद् की इस कथा का अधिकांश भाग डॉ॰ भवानीलाल भारतीय द्वारा कृत उपनिषदों की कथाएं और कुछ भाग डॉ॰ सत्यव्रत सिद्धान्तालंकार कृत एकादशोपनिषद् से है।लेख सम्पादनकर्ता - आचार्य विजय आर्य

UpanishadVedas+2
Acharya Vijay AryaApr 21, 2026
372
 उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग १

उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग १

उपनिषदों में क्षत्रिय राजाओं द्वारा ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश - भाग १प्रश्न - क्या ब्राह्मणों को ही अध्यात्म-संबंधी कथा करने अथवा शिक्षा देने का अधिकार है, किसी अन्य वर्ण के व्यक्ति को नहीं?उत्तर - ऐसा कोई आवश्यक नहीं है, जिस व्यक्ति के पास भी ब्रह्मविद्या है, वह जिज्ञासु को उसका उपदेश कर सकता है। उपनिषदों में अनेकों प्रमाण है, जिसमें क्षत्रिय राजाओं द्वारा ब्रह्मविद्या से शून्य ऋषियों/ब्राह्मणों को ब्रह्मविद्या का उपदेश दिया गया। अतः जिस व्यक्ति के पास भी ब्रह्मविद्या अथवा ब्रह्मज्ञान हो, चाहे वह किसी भी वर्ण का हो, वह उसका उपदेश कर सकता है। मुख्य बात यही है कि जिसके पास ब्रह्मविद्या है अथवा जो ब्रह्म को जानता है, वही ज्ञान-गुण से एक प्रकार का ब्राह्मण ही है, चाहे वह जन्म से किसी भी वर्ण का हो अथवा किसी अन्य वर्ण का कर्म भी करता हो। अतः उसको प्राप्त-ब्रह्मविद्या के उपदेश का अधिकार है।राजा प्रवाहण द्वारा ऋषि आरुणि/गौतम को ब्रह्मविद्या का उपदेश - छान्दोग्योपनिषद् ५।३-१०राजा प्रवाहण के श्वेतकेतु से पाँच प्रश्नआरुणि ऋषि का पुत्र श्वेतकेतु पञ्चाल देश के क्षत्रियों की एक सभा में आया। वहाँ जीवल का पुत्र जैबलि प्रवाहण नाम का राजा उपस्थित था। उसने श्वेतकेतु से पूछा - हे कुमार ! क्या तुम्हारे पिता ने तुम्हें ब्रह्मविद्या सिखाई है? उत्तर में श्वेतकेतु ने स्वीकार किया कि "हाँ, उसने पिता से अध्यात्मविद्या सीखी है।" इस पर राजा ने उससे पाँच प्रश्न किए -१. प्रजाएँ मरकर जहाँ जाती है, उस लोक को क्या तू जानता है?२. मृत प्रजाएँ वा जीव लौटकर पुनः यहाँ आते हैं, क्या तू इस रहस्य को जानता है?३. देवयान और पितृयान मार्गों के अन्तर को क्या तू जानता है?४. प्रजाओं की निरन्तर वृद्धि होने पर भी वह लोक (वा परलोक) भर नहीं जाता, इसका क्या कारण है?५. पाँचवीं आहुति में हवन किया हुआ जल पुरुष के वचन का हो जाता है, क्या तू इसे जानता है?श्वेतकेतु ने कहा कि इन पाँच प्रश्नों में से वह किसी एक का भी उत्तर नहीं दे सकता। इस पर राजा ने कहा, "जो मनुष्य इन गूढ़ प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सकता, भला वह अपने-आपको सुशिक्षित कैसे कह सकता है।" श्वेतकेतु परास्त और लज्जित होकर स्वगृह लौट आया और अपने पिता से बोला, "आपने मुझे अध्यात्मविद्या की शिक्षा दिए बिना ही कह दिया कि तू शिक्षित हो चुका। मेरे उस क्षत्रिय मित्र राजा प्रवाहण ने मुझसे पाँच प्रश्न पूछे और मैं उनमें से एक का भी उत्तर नहीं दे सका।" जब पुत्र ने आरुणि से उन प्रश्नों की जिज्ञासा की, तो उसने स्वीकार किया कि इन प्रश्नों का समाधान तो वह स्वयं भी नहीं कर सकता। उसने स्पष्ट माना कि यदि वे रहस्य मुझे अवगत होते, तो भला मैं तुझे क्यों नहीं बताता !अब श्वेतकेतु का पिता स्वयं राजा प्रवाहण के निकट आया। राजा ने आगत अतिथि का सम्मान किया। प्रातःकाल होते ही आरुणि/गौतम (पिता) राजा की सभा में उपस्थित हुआ, तो राजा ने उसे यथेच्छ धन देने की इच्छा प्रकट की। गौतम तो ब्रह्मविद्या जानने के लिए आया था, इसलिए उसने कहा, "महाराज, यह लौकिक धन मुझे नहीं चाहिए। आपने मेरे पुत्र को जो प्रश्न पूछे, मुझे तो उनके उत्तर जानने की ही इच्छा है।" इसे सुनकर एक बार तो राजा को इसलिए दुःख वा पीड़ा हुई कि देखो, आज ब्राह्मण कहलानेवाले भी अध्यात्मविद्या से हीन हो गए हैं।अब उसने गौतम को अपने समीप चिरकाल वा पर्याप्त समय तक व्रत धारण करते हुए रहने के लिए कहा। जब व्रत समाप्त हुआ, तो राजा प्रवाहण ने पुनः गौतम से कहा, "अब मैं तुम्हें वह विद्या अवश्य दूँगा, किन्तु याद रखो कि यह अध्यात्मविद्या का रहस्य पूर्वकाल के ब्राह्मणों को भी अज्ञात था, इसलिए समस्त लोकों में क्षत्रिय ही का अधिकार था। तुम ही इसके प्रथम श्रोता हो।" राजा के इस कथन से ऐसा विदित होता है कि उस युग में ब्राह्मण लोग प्रायः कर्मकाण्ड सम्बन्धी यज्ञ-यागादि करने-कराने में ही लिप्त रहते थे, किन्तु राजन्य-वर्ग ब्रह्मचर्चा में लगा रहता था। उपनिषदों में प्रायः ब्रह्मविद्या के जितने प्रवक्ता हुए हैं, वे अधिकांश में क्षत्रिय हैं। इस तथ्य को बताकर राजा ने गौतम के प्रश्नों का उत्तर दिया। उत्तर देते समय प्रवाहण ने सबसे पहले पंचम प्रश्न को लिया -प्रश्न ५. - पाँचवीं आहुति में हवन किया हुआ जल पुरुष के वचन का हो जाता है, इसका तात्पर्य क्या है?उत्तर - राजा प्रवाहण ने बताया कि भगवद्भक्ति भी यज्ञ में श्रद्धा के रूप में की जा सकती है। तब यह द्यु-लोक ही यज्ञ की पहली अग्नि है। उस अग्नि में सूर्य समिधा-तुल्य है। अग्नि से पैदा होनेवाला धुआँ सूर्य की रश्मियाँ हैं; दिन का प्रकाश ही उस लोक-यज्ञाग्नि की ज्वालाएँ हैं; चन्द्रमा को ही आग का अंगारा मानना होगा और इसमें नक्षत्र चिंगारियां है। इस महान् लौकिक यज्ञ को हम निरन्तर निसर्ग (प्रकृति) में होता देख रहे हैं। देव अर्थात् विद्वान् पुरुष इस यज्ञ में श्रद्धा का चारु (होम करने योग्य पदार्थ) बनाकर अर्थात् परमात्मा द्वारा संसार में किए जाने वाले लौकिक वा सृष्टि यज्ञ में श्रद्धा-चारु वा सत्यधारणा की आहुति देते हैं। इस श्रद्धा रूपी जल की आहुति से इस यज्ञ में सोम राजा का जन्म होता है, अर्थात् श्रद्धा से ही सौम्य भाव वाले परम पुरुष परमात्मा के दर्शन होते हैं।इसी क्रम में प्रवाहण ने यज्ञाग्नि के लिए अन्य चार रूपकों का भी उल्लेख किया है। यह पर्जन्य यज्ञ की दूसरी अग्नि है। उस अग्नि में वायु समिधा है, अभ्र = जलयुक्त कोहरा/धुंध धुआं है, विद्युत् ज्वाला है, वज्र अंगारे है, गर्जन चिंगारियां हैं। इस पर्जन्य-रूप यज्ञाग्नि में देव-गण सोम-राजा अर्थात् जलीय-वाष्प की आहुति देते हैं और उस वाष्प रूपी जल की आहुति से 'वर्षा' होती है। यह पृथिवी यज्ञ की तीसरी अग्नि है। इस अग्नि में संवत्सर समिधा है, आकाश धुंआ है, रात्रि ज्वाला है, दिशाएं अंगारे है, अवान्तर वा दिशाएं चिंगारियां हैं। इस पृथिवी-रूप यज्ञाग्नि में देवगण वर्षा की आहुति देते हैं, और उस वर्षा रूपी जल की आहुति से 'अन्न' उत्पन्न होता है।यह पुरुष यज्ञ की चतुर्थ अग्नि है। इस अग्नि में वाणी समिधा है, प्राण धुंआ है, जिह्वा ज्वाला है, आंख अंगारे हैं, कान चिनगारियां हैं। इस पुरुष-रूप यज्ञाग्नि में देव-गण अन्न की आहुति देते हैं, और उस आहुति से 'रेतस्'- 'वीर्य' उत्पन्न होता है। यह स्त्री यज्ञ की पंचम अग्नि है। इस स्त्री-रूप यज्ञाग्नि में देव-गण रेतस् की आहुति देते हैं, और उस आहुति से गर्भ होता है। इस प्रकार पांचवीं आहुति में जल पुरुष की तरह वाणी को बोलने लगते है। वह उल्ब/जरायु (झिल्ली) में लिपटा हुआ गर्भ दस वा नौ मास तक, या जिस समय तक भी हो, माता के अन्दर शयन कर उत्पन्न होता है।इस प्रकार अन्त में स्त्री-पुरुष द्वारा सन्तानोत्पादन को भी एक यज्ञ ही बताया, जिससे पुत्र-लाभ होता है। सद्‌गृहस्थ होकर धर्मपूर्वक दाम्पत्य जीवन व्यतीत करना भी अग्निपरिचर्या वा अग्निहोत्र का सेवन ही है। वह गर्भ, सन्तान रूप से उत्पन्न होकर जितनी भी आयु हो, तब तक जीता है। मर जाने के बाद, उसे यहां से अग्नियां ही निर्दिष्ट स्थान को ले जाती हैं। जहां से यहां आया था, यहां से जहां जायगा - यह सब अग्नि ही करती है।अब क्रमशः अन्य प्रश्नों के उत्तर सुनो ।प्रश्न १. - प्रजाएँ मरकर जहाँ जाती है, उस लोक को क्या तू जानता है ?उत्तर - जन्मा हुआ मनुष्य अपनी आयु की नियत तिथि तक शरीर धारण किए रहता है। अन्त में जब उसकी मृत्यु होती है, तो वह ईश्वरी व्यवस्था के अनुसार अन्य योनि में जाता है। यह प्रथम प्रश्न का उत्तर है कि मरने के पश्चात् जीवात्मा अपने शुभाशुभ कर्मों के अनुसार अन्य योनियों को प्राप्त होता है।प्रश्न ३. - देवयान और पितृयान मार्गों का क्या अन्तर है?उत्तर - अब देवयान और पितृयान के भिन्न-भिन्न मार्गों का वर्णन करते हैं। जो अध्यात्मज्ञान-सम्पन्न मनुष्य आरण्यक जीवन व्यतीत करते हुए, जब तपस्यायुक्त आयु भोगकर शरीरत्याग करते हैं, तो उनका मार्ग देवयान का होता है। इसके द्वारा वे तेजोमय ब्रह्म का साक्षात्कार करते हैं, यही देवयान है। किन्तु जो लोग ग्रामों या नगरों में रहकर सकाम कर्म करते हैं, वे या तो वैदिक यज्ञ-यागादि में प्रवृत्त रहते हैं अथवा लोक-हितार्थ कूप, तड़ाग, धर्मशालाएँ आदि बनाते हैं। प्रथम वर्णित वैदिक यज्ञों का करना इष्ट कर्म है और सामान्यजनों की भलाई के लिए कुएँ खुदवाना, धर्मशाला आदि स्थान बनवाना आपूर्त कर्म कहलाते हैं। इस प्रकार सकाम कर्म करने वाले उपासक मोक्ष को तो प्राप्त नहीं करते, किन्तु निश्चित् अवधि तक स्वर्गलोक में निवास कर अर्थात् सुखों का अनुभव कर, पुनः सृष्टिचक्र में आते हैं और नया जीवन धारण करते हैं। इसे ही पितृयान कहा गया है।प्रश्न २. - मृत प्रजाएँ वा जीव लौटकर पुनः यहाँ आते हैं, इसका रहस्य क्या है?उत्तर - शुभ आचरण करनेवाले लोगों को आगे भी शुभ जन्म ही मिलता है। वे स्वकर्मानुसार ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य कुल में जन्म लेते हैं और द्विजोचित कर्म करते हैं। इसके विपरीत अशुभ और दुष्ट आचरण करनेवालों को कुत्ता, सूअर और चाण्डाल आदि की पतित योनियाँ प्राप्त होती हैं।प्रश्न ४. - प्रजाओं की निरन्तर वृद्धि होने पर अर्थात् लोगों के निरन्तर जन्म लेने पर भी वह लोक (वा परलोक) भर क्यों नहीं जाता, इसका क्या कारण है?उत्तर - उत्तर स्पष्ट है। जो देवयान या पितृयान में से किसी एक भी गति को प्राप्त नहीं करते, उनके लिए तो बार-बार जन्म लेने और बार-बार मरने की ही गति विधाता ने लिख दी है। वे जायस्व और म्रियस्व (जन्मो और मरो) इसी द्वन्द्व में पड़े रहते हैं। 'पुनरपि जननं पुनरपि मरणं, पुनरपि जननीजठरे शयनम्' से ही उनका छुटकारा नहीं होता। तब भला यह लोक या परलोक क्यों भरेगा? यह आवागमन तो निरन्तर चलता ही रहेगा। किन्तु यह आवागमन का चक्र है, निन्दित = जुगुप्सायुक्त। इससे छूटने का प्रयास ही वास्तविक पुरुषार्थ है।आख्यायिका के उपसंहार में उपनिषद्-प्रवचनकर्ता आचार्य ने बताया कि पाँच महापापों का सेवन करनेवाले निश्चय ही आवागमन से नहीं छूटते।ये पंच महापाप हैं -१. स्वर्ण की चोरी (साधारण चोरी भी पाप रही है)।२. मदिरापान।३. गुरुपत्नी से व्यभिचार।४. ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण वा विद्वानों को मारना, (सामान्य हत्या भी पाप ही है)।५. उपर्युक्त चार प्रकार के पापियों का समर्थन करना भी महापाप है।अपने उपदेश को समाप्त करते हुए राजा प्रवाहण ने ब्राह्मण गौतम को कहा, "जो ज्ञानी उपासक इस उपनिषद्-विद्या को जानता है, वह स्वयं अपने जीवन को शुद्ध एवं पवित्र बनाता है तथा पापों से कभी लिप्त नहीं होता। वह तीनों लोकों को पवित्र मानता है तथा उनकी रक्षा करता है- "त्रायते भुवनत्रयम्।"ध्यातव्यम् - छान्दोग्योपनिषद् की इस कथा का अधिकांश भाग डॉ॰ भवानीलाल भारतीय द्वारा कृत उपनिषदों की कथाएं और कुछ भाग डॉ॰ सत्यव्रत सिद्धान्तालंकार कृत एकादशोपनिषद् से है।लेख सम्पादनकर्ता - आचार्य विजय आर्य

VedasPhilosophy+2
Acharya Vijay AryaApr 21, 2026
354
Water Management in India: Ancient Techniques and Modern Solutions Explained

Water Management in India: Ancient Techniques and Modern Solutions Explained

IntroductionWater is the driving force of all nature. Everybody has the right to access clean water since it is the basis of life. Ecological balance, economic growth, and survival all depend on water. India has 16% of the world's population but only 4% of its total water resources, which causes water scarcity in many areas. (K). India, a densely populated developing country, faces a serious water shortage. (H). Rapid population growth, industrialisation, urbanisation, and climate change have made water scarcity and pollution worse globally. Uneven geographic distribution and reliance on seasonal rainfall exacerbate these issues in India. Ancient Indian civilisations developed sophisticated water management systems, including stepwells, reservoirs, and natural purification methods, that ensured sustainability for centuries. Modern technologies like satellite-based monitoring, advanced treatment techniques, and smart irrigation can help effectively address today's crisis. However, given the increasing complexity of water-related issues, integrated strategies that balance policy, technology, and tradition are required. This paper examines past and present methods, emphasising their applicability to the current global water crisis, and offers solutions for environmentally sound, socially inclusive, and climate-resilient water management in the twenty-first century.The Urgency of Water Management: Addressing Scarcity, Pollution, and Future RisksWater is a limited but essential resource for human health, food security, ecosystems and economic development. Surface and groundwater resources are under systematic stress as a result of population growth, agricultural expansion, industrialisation, and urbanisation. To maintain long-term water security, balance conflicting uses, and preserve water quality, effective water management is essential. Water makes up 71% of the Earth's total area, which is 1,386 million km³. Only 2.5% of it is fresh water, and even then, access to it is limited.Figure 1: Distribution of fresh water available on the earth.The water crisis — causes, drivers and effects Dr APJ Abdul Kalam said, “Future wars will be over water.” He emphasised the urgent need to manage and distribute water resources wisely and warned of growing conflicts over water scarcity. Population growth, rising per capita consumption from urbanisation, rising living standards, and increased food production are the main causes of water scarcity. Groundwater extraction for farms and cities surpasses natural recharge in many areas. (a) Sewage, industrial waste, and pesticide pollution deteriorate water quality, endangering biodiversity and rendering it unfit for human consumption. Due to their slow and expensive cleanup, contaminants such as nitrates, arsenic, fluoride, heavy metals, and organic pollutants pose long-term health risks. Poor regulation, disjointed institutions, and a lack of coordination between surface and groundwater management exacerbate the situation. (f) (p)(h) (Bhat 2014)Figure 1: Surface water availability per capita in India since 1950.As per ‘Our World in Data’ reports, India's per capita renewable freshwater resources decreased from 1366 m³ in 2000 to 1022 m³ in 2021.Figure 2: Renewable freshwater resources per person, 2021 (u)Deforestation, wetland loss, and poor floodplain management increase flood intensity and damage. Prolonged rainfall deficits and mismanaged reserves trigger droughts, causing crop loss, hydropower decline, and drinking water shortages. Floods contaminate supplies, while droughts concentrate pollutants in water. (h)Water scarcity — global and India focusA large number of river basins around the world are categorised as water-stressed; scarcity is seasonal and uneven in space. Water consumption is still highest in agriculture, and urban demands concentrate pressures close to cities. The rate of groundwater storage depletion is estimated to be between 100 and 200 km³ per year, or 15-25% of total groundwater withdrawals (c). India faces severe groundwater overexploitation, high seasonal variability, and competition between urban and agricultural demands. According to NCIWRD, irrigation will account for 72.48% of total water use in 2025 due to high demand. The country’s area equipped for irrigation (AEI) reached 70 Mha in 2015, an increase of 8.5 Mha since 2000. Rapid urbanisation and inadequate wastewater treatment further intensify water shortages. (b) (o) (y)https://hess.copernicus.org/articles/23/711/2019 Demand management, pollution control, nature-based solutions, monitoring, institutional coordination, and the long-term sustainability of groundwater and surface water all depend on integrated water management planning. Vedic Water Wisdom and Indigenous Technologies for Sustainable ManagementIndia's history and culture are deeply ingrained in its water management tradition. Water was regarded as apah, a sacred source of prosperity and purity, during the Vedic era. Water bodies should be conserved, distributed fairly, and protected, according to ancient writings like the Rigveda ® (R2) and Atharvaveda (A) (a2), as well as more recent works like the Arthashastra (a) and Manusmriti (m). Early communities used divergent canals and rivers like the Saraswati and Sindhu for irrigation, with settlements designed to capture and store monsoon water.India has been creating specialised technologies to manage surface and groundwater sustainably for centuries. Using wheels, ropes, and pulleys, water was raised from hand-dug wells lined with stone or brick to tap shallow aquifers. Stepwells (baodis) were water storage systems and social hubs that combined design and utility. Man-made tanks such as kunds and johads stored monsoon runoff for drinking, irrigation, and livestock, often connected to canals for regulated release. Community-managed ponds supported agriculture, fishing, and bathing, with overflow channels to prevent flooding. (j) Wells are naturally recharged by systems such as tanks and ponds. Community-led maintenance ensured sustainability. Festivals and religious rites promote reverence for bodies of water. Traditional methods are inexpensive, eco-friendly, and naturally sustainable. In particular, in areas that are prone to drought or groundwater stress, we should adapt to modern technologies.https://doi.org/10.1029/2018EF000939 Modern Engineering Solutions for Surface Water Management in IndiaIndia's diverse terrain necessitates creative surface water management. While lowering the risk of disaster, modern engineering projects use rivers and rainfall for domestic, industrial, and agricultural purposes. These extensive intrusions show a dedication to water security, but they also need to be managed fairly and sustainably.Large Dams and ReservoirsLarge dams such as Bhakra Nangal and Tehri symbolise India’s development goals; irrigating millions of hectares, generating clean hydroelectric power for rural and industrial growth, and mitigating monsoon flood risks through regulated river flows. However, this project includes social and environmental institutions, such as the loss of biodiversity and the displacement of sediment stations, modern engineering that addresses the environment, slow fish passage, and resettlement policies.Canal Networks and Irrigation ProjectsReservoirs supply water to canals such as the Sardar Sarovar Project and the Indira Gandhi Canal, which transport water over great distances, even into the Thar Desert, to support livelihoods and crops. These systems improve food security, farmer incomes, and access to markets, healthcare, and education, but they also have an impact on soil salinity. (IGC)River Interlinking ProjectsThe Ken–Betwa link, a key river interlinking effort, aims to balance water distribution, enhance irrigation and drinking supplies, and curb drought. It includes small hydropower plants and flood moderation measures. Plans emphasise ecosystem-based management to ensure sustainability and reduce environmental impacts. (Ken)Modern Groundwater Management and Conservation TechniquesIndia's drinking water and agriculture depend on groundwater, but this resource is in jeopardy because of an imbalance between natural discharge and extraction. Over 60 % of irrigated agriculture and about 85 % of drinking water supplies in India rely on groundwater.  (1)  (2)       Modern methods use science and technology to preserve and sustainably treat aquifers and human health.  (N)Figure: Indian states' composite water index scores for water resource management.Managed Aquifer Recharge (MAR) and Recharge WellsMAR uses surface water or treated wastewater to artificially replenish groundwater in aquifers. Water percolates directly from injection wells, trenches, and rechargeable wells. It addresses the declining groundwater levels in our exploited region. Preserve monsoon water and lessen the effects of drought. MAR filters contaminants out of the soil layers, improving the quality of the water. Cutting-edge techniques like smart sensors and nanofiltration track recharge efficiency in real time. (k) (I) (j)Tube Wells and Borewells with RegulationAlthough borewells and tube wells provide drinking and irrigation water, excessive use has resulted in contamination and depletion. Low-energy solar pumps, community-based groundwater associations, and strict drilling regulations can all support sustainable extraction.http://dx.doi.org/10.18520/cs/v121/i5/641-650 3. Groundwater Monitoring with IoT SensorsInternet of Things (IoT)-enabled sensors are transforming groundwater management by tracking water table fluctuations and enabling timely action to prevent overextraction. They also detect contamination early, safeguarding public health. Networks of sensors in high-risk areas, linked to mobile apps and centralised platforms, provide real-time monitoring and response. (lk)4. Artificial Recharge Basins and Percolation TanksRecharge basins and conventional percolation tanks are being updated. Rainfall is collected and stored for ground infiltration. Stop surface water waste and soil erosion. Replenish nearby groundwater for borewells and tubewells. In the new design, soil filtration, sediment control, and vegetation integration improve ecosystem health and recharge efficiency. (d)Ancient Wisdom and Modern Science in Chemical Water TreatmentChemical interventions have long been used to purify water, progressing from natural coagulants to sophisticated industrial processes. Ancient Indian techniques included boiling, coagulation with alum (sphatika), natural filtration with Nirmali seeds (Strychnos potatorum), and disinfection with sunlight. Pathogens were frequently killed by boiling and immersing heated metals, while storage in vessels made of porous clays guaranteed cooling and minimal filtration through evaporative processes. (t) (f) (d)Modern chemical treatment of water is highly advanced and standardised. India is projected to have a water treatment chemicals market worth US$1,435 million by 2030, up from US$1,058 million in 2024. The most popular disinfection technique is still chlorination, but alternatives like ozonation and UV irradiation don't change the taste or smell. Ferric chloride and aluminium sulphate are coagulants that help with sedimentation, and activated carbon enhances flavour by eliminating organic compounds. These techniques guarantee safe urban and industrial water supplies when paired with stringent monitoring. Just 0.5% of households used alum, according to the NFHS-4, whereas 16% used cloth filtration and 12% relied on boiling.(p)Integrating Technology, Nature, and Policy for Sustainable Water FuturesCombining cutting-edge technology with climate-resilient tactics that strike a balance between immediate demands and long-term sustainability is essential to India's water future. Disaster preparedness, transparency, and resource allocation can all be enhanced by technologies like GIS, satellite hydrology, AI-based modelling, and blockchain governance. IWRM must incorporate nature-based solutions like floodplain protection and wetland restoration with efficient techniques like desalination, wastewater recycling, and smart irrigation to increase recharge, quality, and resilience.The urgency is increased by climate change, as freshwater security is threatened by sea level rise, glacial melt, and changing monsoons. Adaptive strategies—risk-informed urban planning, seasonal demand management, and flexible reservoir operations—supported by policy reforms, insurance tools, and climate forecasting, are essential.Long-term success requires interdisciplinary collaboration, capacity building, and integrated monitoring to address data gaps. By combining technology, ecosystem stewardship, and participatory governance, India can transform scarcity into resilience, securing water for people, ecosystems, and economic growth.ConclusionWater security's future depends on combining traditional knowledge with contemporary invention. While modern technologies like GIS mapping, desalination, wastewater reuse, and AI-based forecasting allow for precise and extensive interventions, traditional Indian water systems show how locally tailored, environmentally friendly solutions can last for centuries. However, technology alone cannot solve the crisis. Water management needs to be combined with community involvement, policy changes, and climate adaptation tactics to guarantee fair access and environmental sustainability. Modern engineering, participatory governance, and nature-based solutions can work together to turn scarcity into resilience. India and the rest of the world can ensure a water future that promotes ecological integrity and human well-being by taking lessons from the past and utilising the resources of the present. This paper emphasises that sustainable water management is a shared societal responsibility as well as a technical challenge.

EducationResearch
Harendra Dudi, Mohit GaurApr 21, 2026
542
अग्निहोत्र और ध्यानोपासना के प्रमाण: वाल्मीकि रामायण, महाभारत तथा पुराण साहित्य के आलोक में 

अग्निहोत्र और ध्यानोपासना के प्रमाण: वाल्मीकि रामायण, महाभारत तथा पुराण साहित्य के आलोक में 

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का मूलस्वरूप समन्वयात्मक (synthetic) है, जिसमें बाह्य वैदिक कर्मकाण्ड, मन्त्रजप, प्राणायाम तथा ध्यान- ये सभी परस्पर विरोधी न होकर एक ही साधना-क्रम के विविध आयाम माने गए हैं। वाल्मीकि रामायण, महाभारत तथा पुराण साहित्य के प्रामाणिक साक्ष्य इस तथ्य को पुष्ट करते हैं कि प्राचीन भारतीय साधना-पद्धति बहुस्तरीय (multi-layered) थी, जिसमें बाह्य अनुशासन के माध्यम से अन्तःकरण की शुद्धि और तत्पश्चात् ध्यान द्वारा परमात्मतत्त्व की अनुभूति का क्रम निरूपित किया गया है।वाल्मीकि रामायण में अग्निहोत्र और ध्यानोपासना वाल्मीकि रामायण के अयोध्याकाण्ड (सर्ग ५४) में एक अत्यंत सुंदर प्रसंग आता है। जब राम, सीता और लक्ष्मण प्रयाग के समीप पहुँचते हैं, तब राम लक्ष्मण से कहते हैं—“हे सौमित्र! देखो, प्रयाग के पास यह जो उत्तम धूम उठ रहा है, यह भगवान अग्नि का ध्वज है; इससे प्रतीत होता है कि मुनिवर भरद्वाज मुनि यहीं समीप स्थित हैं।” यह धूम वास्तव में अग्निहोत्र यज्ञ का संकेत है, जो उस स्थान की पवित्रता और ऋषि-उपस्थिति का द्योतक है।प्रयागमभितः पश्य सौमित्रे धूममुत्तमम्। अग्नेर्भगवतः केतुं मन्ये संनिहितो मुनिः ॥ ५॥हुताग्निहोत्रं दृष्ट्वैव महाभागं कृताञ्जलिः। रामः सौमित्रिणा सार्धं सीताया चाभ्यवादयत् ॥ १२ ॥(वाल्मीकि रामायण, अयोध्याकाण्ड, सर्ग ५४)- सुमित्रानन्दन ! वह देखो, प्रयाग के पास ऐश्वर्यप्रदाता अग्निहोत्र की ध्वजारूप उत्तम धूम‌ उठ रहा है। मालूम होता है, मुनिवर भरद्वाज यहीं हैं॥ ५ ॥  महाभाग महर्षि भरद्वाज को जो अभी-अभी अग्निहोत्र समाप्त कर चुके थे, उन्हें देखकर श्रीराम ने लक्ष्मण और सीता सहित हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। आगे जब श्रीराम देखते हैं कि महाभाग भरद्वाज मुनि अभी-अभी अग्निहोत्र सम्पन्न कर चुके हैं, तब वे लक्ष्मण और सीता सहित विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते हैं। यह प्रसंग न केवल अग्निहोत्र की महिमा को दर्शाता है, बल्कि राम के विनम्र और धर्मनिष्ठ आचरण को भी उजागर करता है।बालकाण्ड (सर्ग ३१) में यह प्रसंग आता है, जब विश्वामित्र के साथ चल रही ऋषियों की मंडली शोणभद्र नदी के तट पर विश्राम के लिए रुकती है। दिनभर की यात्रा के पश्चात् जब सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ता है, तब सभी मुनि अत्यंत संयम और एकाग्रता के साथ वहाँ पड़ाव डालते हैं। सूर्यास्त के उपरांत वे स्नान करते हैं और फिर विधिपूर्वक अग्निहोत्र संपन्न करते हैं। यह दृश्य दर्शाता है कि वैदिक ऋषि जीवन में अग्निहोत्र केवल एक कर्मकाण्ड नहीं, बल्कि दैनिक अनुशासन और आध्यात्मिक साधना का अनिवार्य अंग था, जिसे वे यात्रा के दौरान भी नहीं छोड़ते थे।वासं चक्रुर्मुनिगणाः शोणाकूले समाहिताः। तेऽस्तं गते दिनकरे स्नात्वा हुतहुताशनाः ॥ २० ॥- जब सूर्य अस्ताचल को जाने लगे, तब उन ऋषियों ने पूर्ण सावधान रहकर शोणभद्र के तटपर पड़ाव डाला। जब सूर्यास्त हो गया, स्नान करके उन सबने अग्रिहोत्र का कार्य पूर्ण किया।अयोध्याकाण्ड के अनेक प्रसंगों में कौसल्या का अत्यंत आदर्श, धर्मनिष्ठ और वैदिक जीवन-पद्धति से युक्त स्वरूप प्रकट होता है। वे नित्य व्रतपरायण, संयमी और मंगलाचार का पालन करने वाली रानी हैं। रेशमी वस्त्र धारण कर, पूर्ण शुद्धता और प्रसन्नता के साथ वे मंत्रोच्चारणपूर्वक अग्निहोत्र में आहुति प्रदान करती हैं। उसी समय जब राम उनके अन्तःपुर में प्रवेश करते हैं, तो वे माता को अग्निहोत्र करते हुए देखते हैं। वहाँ देवकार्य के लिए विविध सामग्री—दधि, अक्षत, घृत, मोदक, हविष्य, लाज, श्वेत मालाएँ, पायस, कृसर, समिधा तथा पूर्ण कलश—सुव्यवस्थित रूप से रखी हुई है, जो यह दर्शाता है कि अग्निहोत्र केवल एक क्रिया नहीं, बल्कि पूर्ण वैदिक अनुशासन और श्रद्धा से सम्पन्न एक यज्ञीय व्यवस्था है।इसके अतिरिक्त, कौसल्या केवल यज्ञकर्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे संध्योपासना, प्राणायाम और ध्यान में भी तल्लीन रहती हैं। जब श्रीराम उनके उपासना-गृह में पहुँचते हैं, तब वे मौन रहकर देवता की आराधना में लीन हैं और अपने पुत्र के लिए राजलक्ष्मी की प्रार्थना कर रही हैं। यहाँ तक कि जब उन्हें राम के युवराज अभिषेक का समाचार मिलता है, तब भी वे प्राणायाम के माध्यम से परमपुरुष जनार्दन का ध्यान करती हैं। यह सम्पूर्ण चित्रण यह स्पष्ट करता है कि कौसल्या का जीवन केवल मातृत्व तक सीमित नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिक साधना, वैदिक अनुशासन और उच्च आदर्शों का संगम है।सा क्षौमवसना हृष्टा नित्यं व्रतपरायणा। अग्निं जुहोति स्म तदा मन्त्रवत् कृतमङ्गला॥१५॥प्रविश्य तु तदा रामो मातुरन्तःपुरं शुभम्। ददर्श मातरं तत्र हावयन्तीं हुताशनम्॥१६॥देवकार्यनिमित्तं च तत्रापश्यत् समुद्यतम्। दध्यक्षतघृतं चैव मोदकान् हविषस्तथा॥१७॥ लाजान् माल्यानि शुक्लानि पायसं कृसरं तथा। समिधः पूर्णकुम्भांश्च ददर्श रघुनन्दनः॥१८॥(अयोध्या काण्ड, सर्ग ४)तत्र तां प्रवणामेव मातरं क्षौमवासिनीम्। वाग्यतां देवतागारे ददर्शायाचतीं श्रियम्॥३०॥तस्मिन् कालेऽपि कौसल्या तस्थावामीलितेक्षणा। सुमित्रयान्वास्यमाना सीतया लक्ष्मणेन च॥३२॥श्रुत्वा पुष्ये च पुत्रस्य यौवराज्येऽभिषेचनम्। प्राणायामेन पुरुषं ध्यायमाना जनार्दनम्॥३३॥(वाल्मीकि रामायण, अयोध्या काण्ड, सर्ग ४)कौसल्या रेशमी वस्त्र धारण कर प्रसन्नता और व्रतपरायणता के साथ मंत्रोच्चारणपूर्वक अग्निहोत्र में आहुति दे रही थीं। उसी समय श्रीराम ने उनके अन्तःपुर में प्रवेश कर उन्हें अग्नि में हवन करते देखा। वहाँ देवकार्य के लिए दही, अक्षत, घृत, मोदक, हविष्य, लाज, श्वेत मालाएँ, पायस, कृसर, समिधा और पूर्ण कलश आदि सामग्री सुसज्जित रखी हुई थी। आगे, राम ने उन्हें उपासना-गृह में मौन होकर परमात्मा की आराधना करते हुए तथा पुत्र के लिए राजलक्ष्मी की याचना करते देखा। उस समय भी कौसल्या नेत्र बंद कर ध्यान में लीन थीं और सुमित्रा, सीता तथा लक्ष्मण उनकी सेवा में उपस्थित थे। पुत्र के अभिषेक का समाचार सुनकर भी वे प्राणायाम के माध्यम से परमपुरुष जनार्दन का ध्यान कर रही थीं। अयोध्याकाण्ड (सर्ग ६) में राम के अत्यंत अनुशासित, वैदिक और आध्यात्मिक जीवन का सुंदर चित्रण मिलता है। पुरोहित के चले जाने के बाद श्रीराम स्नान कर, मन को संयमित कर अपनी पत्नी सीता के साथ नारायण की उपासना आरम्भ करते हैं। इसके पश्चात् वे विधिपूर्वक अग्निहोत्र में आहुति प्रदान करते हैं, यज्ञशेष का ग्रहण करते हैं और फिर मौन एवं संयमित होकर ध्यान में लीन हो जाते हैं। अंततः वे कुश की चटाई पर विश्राम करते हैं। यह प्रसंग दर्शाता है कि श्रीराम का जीवन केवल राजकाज तक सीमित नहीं था, बल्कि वे वैदिक साधना, यज्ञ, ध्यान और अनुशासन का आदर्श उदाहरण थे। गते पुरोहिते रामः स्नातो नियतमानसः। सह पत्न्या विशालाक्ष्या नारायणमुपागमत्॥१॥प्रगृह्य शिरसा पात्रीं हविषो विधिवत् ततः। महते दैवतायाज्यं जुहाव ज्वलितानले॥२॥शेषं च हविषस्तस्य प्राश्याशास्यात्मनः प्रियम्। ध्यायन्नारायणं देवं स्वास्तीर्णे कुशसंस्तरे॥३॥ वाग्यतः सह वैदेह्या भूत्वा नियतमानसः। श्रीमत्यायतने विष्णोः शिश्ये नरवरात्मजः॥४॥“पुरोहित के चले जाने के बाद श्रीराम स्नान करके मन को संयमित कर अपनी विशाललोचना पत्नी सीता के साथ नारायण परमात्मा की उपासना करने लगे। इसके पश्चात् उन्होंने हविष्य-पात्र को आदरपूर्वक ग्रहण कर प्रज्वलित अग्नि में विधिपूर्वक आहुति दी। फिर यज्ञशेष हविष्य का ग्रहण कर अपने मनोरथ की सिद्धि का संकल्प लिया और मौन एवं संयमित होकर सीता के साथ विष्णु के उपासनागृह में कुश की चटाई पर लेटकर नारायण का ध्यान करते हुए विश्राम किया।”महाभारत में ईश्वर-प्राप्ति के लिए योग का आश्रय अब महाभारत की चर्चा करते हैं। महाभारत, अध्याय २३९ प्रसंगों से यह स्पष्ट होता है कि महाभारत में ईश्वर-प्राप्ति के लिए ध्यानयोग, प्राणायाम और अंतर्मुख साधना को अत्यंत उच्च स्थान दिया गया है। साधना की प्रक्रिया जप से आरम्भ होकर ध्यान और समाधि तक पहुँचती है, जहाँ अंततः आत्मा और परमात्मा का अभेद अनुभव होता है। एवं सप्तदशं देहे वृतं षोडशभिर्गुणैः।मनीषी मनसा विप्रः पश्यत्यात्मानमात्मनि ॥ १५ ॥ यहाँ महर्षि व्यास आत्मा और शरीर के तत्त्वों का विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि जीव सोलह उपाधियों (इन्द्रियाँ, विषय, मन, प्राण आदि) से आवृत होकर भी अपने भीतर स्थित सत्रहवें तत्त्व—परमात्मा—का साक्षात्कार कर सकता है। यह साक्षात्कार बाह्य उपकरणों से नहीं, बल्कि सूक्ष्म अंतर्मन के द्वारा संभव है। ‘मनसा पश्यति’ यह संकेत करता है कि ज्ञान का अंतिम साधन आंतरिक चेतना है, न कि बाह्य क्रिया। अतः यहाँ योग की उस प्रक्रिया का संकेत है जिसमें मन ही साधन और साध्य दोनों का सेतु बन जाता है।न ह्ययं चक्षुषा दृश्यो न च सर्वैरपीन्द्रियैः।मनसा तु प्रदीपेन महानात्मा प्रकाशते ॥ १६ ॥ यह श्लोक अत्यंत निर्णायक है, क्योंकि यह स्पष्ट रूप से कहता है कि परमात्मा इन्द्रियों से ग्रहणीय नहीं है। आँख, कान आदि बाह्य ज्ञानेंद्रियाँ केवल भौतिक जगत को जानती हैं; वे उस तत्त्व को नहीं पकड़ सकतीं जो स्वयं प्रकाशस्वरूप है। ‘मनसा प्रदीपेन’ का अर्थ है कि शुद्ध, एकाग्र और निर्मल मन ही दीपक बनकर उस सत्य को प्रकाशित करता है। यह ध्यानयोग की अनिवार्यता को सिद्ध करता है—जहाँ मन को स्थिर और पारदर्शी बनाकर आत्मा के प्रकाश का अनुभव किया जाता है।अशब्दस्पर्शरूपं तदरसागन्धमव्ययम्।अशरीरं शरीरेषु निरीक्षेत निरिन्द्रियम् ॥ १७ ॥इस श्लोक में परमात्मा के निर्गुण स्वरूप का दार्शनिक निरूपण किया गया है। वह न शब्द है, न स्पर्श, न रूप, न रस, न गंध—अर्थात् पंचभौतिक गुणों से सर्वथा परे है। फिर भी वह प्रत्येक शरीर में व्याप्त है। यह विरोधाभास नहीं, बल्कि अद्वैत का सूक्ष्म सिद्धान्त है—अदृश्य होते हुए भी सर्वव्यापक होना। यहाँ साधक को निर्देश है कि वह बाह्य विषयों से हटकर, शरीर के भीतर स्थित चेतना का अनुसंधान करे। यह पूर्णतः ध्यान और आत्मवलोकन की प्रक्रिया है, जहाँ इन्द्रिय-निग्रह के बिना यह अनुभव संभव नहीं।अव्यक्तं सर्वदेहेषु मर्त्येषु परमाश्रितम्।योऽनुपश्यति स प्रेत्य कल्पते ब्रह्मभूयसे ॥ १८ ॥ यहाँ परमात्मा को ‘अव्यक्त’ कहा गया है—अर्थात् वह प्रत्यक्ष नहीं, परंतु सर्वत्र आधारभूत सत्ता के रूप में विद्यमान है। जो साधक इस सत्य को निरंतर ‘अनुपश्यति’—अर्थात् ध्यानपूर्वक देखता/अनुभव करता है—वह मृत्यु के बाद ब्रह्मभाव को प्राप्त होता है। यह केवल बौद्धिक ज्ञान नहीं, बल्कि निरंतर ध्यान का परिणाम है। ‘अनुपश्यति’ शब्द संकेत करता है कि यह एक स्थायी साधना है, क्षणिक अनुभव नहीं। अतः यहाँ मोक्ष का मार्ग स्पष्टतः ध्यानयोग और आत्मदर्शन से जुड़ा हुआ है।भीष्म द्वारा ध्यानयोग और जप का उपदेशतद् धिया ध्यायति ब्रह्म जपन् वै संहिताम् हिताम्।संन्यस्यत्यथवा तां वै समाधौ पर्यवस्थितः ॥ १६ ॥ भीष्म यहाँ साधना की क्रमिक प्रक्रिया बताते हैं—पहले जप, फिर ध्यान, और अंततः समाधि। वेदसंहिता, प्रणव और गायत्री का जप मन को शुद्ध और स्थिर करता है, जिससे ध्यान की क्षमता उत्पन्न होती है। परंतु जब साधक समाधि में स्थित हो जाता है, तब वह जप को भी त्याग देता है, क्योंकि साधन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह दर्शाता है कि जप और ध्यान साधन हैं, और उनका लक्ष्य आत्मानुभूति है। यह एक उन्नयन (progression) है, जहाँ साधक बाह्य से आंतरिक और अंततः निराकार अनुभव की ओर अग्रसर होता है।ध्यानमुत्पादयत्यत्र संहिताबलसंश्रयात्… ॥ १७ ॥ इस श्लोक में जप और ध्यान के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट किया गया है। वेदसंहिता के जप से साधक में मानसिक शक्ति और एकाग्रता उत्पन्न होती है, जो ध्यान को स्थिर करती है। साथ ही, तप और इन्द्रियनिग्रह के द्वारा वह द्वेष और कामना से मुक्त होता है। यह मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है—जप से मन शुद्ध होता है, तप से दृढ़ होता है, और ध्यान से स्थिर होता है। इस प्रकार साधना एक समग्र अनुशासन बन जाती है, जहाँ आचरण, विचार और ध्यान—तीनों का संतुलन आवश्यक है।ध्यानक्रियापरो युक्तो… ॥ २० ॥ यहाँ साधक की स्थिति का वर्णन है, जो पूर्णतः ध्यान में स्थित हो जाता है। वह निरंतर ध्यान करता हुआ, उसी के द्वारा तत्त्व का निर्णय करता है। जब ध्यान परिपक्व होता है, तो वह समाधि में परिणत होता है। फिर साधक उस ध्यानरूप क्रिया को भी त्याग देता है—क्योंकि अब साध्य की प्राप्ति हो चुकी है। यह अद्वैत अनुभव की अवस्था है, जहाँ कर्ता, कर्म और क्रिया का भेद समाप्त हो जाता है। यह श्लोक स्पष्ट करता है कि ध्यान केवल अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मा में विलीन होने की प्रक्रिया है।स वै तस्यामवस्थायां… ॥ २१ ॥ इस अवस्था में साधक सर्वत्यागी और निष्काम हो जाता है। वह न सिद्धियों की इच्छा करता है, न किसी लौकिक फल की। यह पूर्ण वैराग्य और आत्मतृप्ति की स्थिति है। ‘निर्बीज समाधि’ का अर्थ है कि अब कोई वासना या संस्कार शेष नहीं रहता। इस अवस्था में प्राण त्यागकर साधक ब्रह्म में लीन हो जाता है। यह मोक्ष का चरम रूप है, जहाँ व्यक्ति और परमात्मा का भेद समाप्त हो जाता है। यहाँ योग का अंतिम लक्ष्य—ब्रह्मभूता अवस्था—स्पष्ट रूप से प्रतिपादित है। पुराणों में ध्यान साधना यद्यपि अष्टादश पुराणों के अन्तर्गत शिवपुराण में भी अन्य पुराणों की तरह महापुरुषों के विषय में अनुचित कथाओं का समावेश है और यह सब अन्य इतिहास ग्रन्थ और सत्य शास्त्रों के विरुद्ध होने से असत्य और अप्रमाण है, तथापि इसमें भी कुछ ध्यानयोग संबंधी रत्न मिल जाते हैं।गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीशिवमहापुराण, वायवीय संहिता, उत्तरखण्ड, अध्याय ३९ के निम्न श्लोकों में ईश्वर के साक्षात् हेतु मूर्तिपूजादि बाह्यसाधनों की अपेक्षा ध्यानयोग को उत्तम कहा है -तीर्थानि तोयपूर्णानि देवान् पाषाणमृण्मयान्। योगिनो न प्रपद्यन्ते स्वात्मप्रत्ययकारणात्॥२९योगिनां च वपुः सूक्ष्मं भवेत्प्रत्यक्षमैश्वरम् । यथा स्थूलमयुक्तानां मृत्काष्ठाद्यैः प्रकल्पितम् ॥ ३०यथेहान्तश्चरा राज्ञः प्रियाः स्युर्न बहिश्चराः । तथान्तर्ध्याननिरताः प्रियाश्शम्भोर्न कर्मिणः ॥ ३१बहिष्करा यथा लोके नातीव फलभोगिनः । दृष्ट्वा नरेन्द्रभवने तद्वदत्रापि कर्मिणः ॥ ३२- अपने आत्मा एवं परमात्मा का बोध प्राप्त करने के कारण-प्रयोजन से योगीजन जल से भरे हुए तीर्थों और पत्थर एवं मिट्टी की बनी हुई देवमूर्तियों का आश्रय नहीं लेते [ वे आत्मतीर्थ में अवगाहन करते और आत्मदेव के ही भजन में लगे रहते हैं ] ॥ २९ ॥- जैसे अयोगी पुरुषों को मिट्टी और काठ आदि की बनी हुई स्थूल मूर्तियों का प्रत्यक्ष होता है, उसी तरह योगियों को ईश्वर के सूक्ष्म स्वरूप का प्रत्यक्ष दर्शन होता है अर्थात् योगरहित पुरुष स्थूल मूर्तियों को ही देख पाते हैं, परंतु योगीजन ईश्वर के सूक्ष्म स्वरूप का दर्शन करते हैं ॥ ३० ॥- जैसे अपने अन्तःपुर में विचरनेवाले स्वजन एवं परिजन राजा के प्रिय होते हैं और बाहर के लोग उतने प्रिय नहीं होते, उसी प्रकार अन्तःकरण में ध्यान लगानेवाले भक्त ही शम्भू अर्थात् कल्याणकारी परमात्मा के अधिक प्रिय हैं, बाह्य [मूर्तिपूजा जैसे] उपचारों का आश्रय लेनेवाले कर्मकाण्डी नहीं ॥ ३१ ॥-- जैसे लोक में यह देखा गया है कि बाहरी लोग राजा के भवन में राजकीय पुरुषोचित फल का उपभोग नहीं कर पाते, केवल अन्तःपुर के लोग ही उस फल के भागी होते हैं, उसी प्रकार यहाँ  बाह्यकर्मी [मूर्ति आदि बाह्यविषयों में आसक्त] पुरुष उस फल को नहीं पाते, जो ध्यानयोगियों को सुलभ होता है ॥ ३२ ॥ऋषि उपमन्यु द्वारा श्रीकृष्ण को ध्यानयोग की शिक्षाश्रीशिवमहापुराण, वायवीय-संहिता, उत्तरखण्ड, अध्याय ३९ के निम्न श्लोक प्रमाणों में ऋषि उपमन्यु श्रीकृष्ण को ध्यानयोग की शिक्षा देते हैं - ध्याता ध्यानं तथा ध्येयं यद्वा ध्यानप्रयोजनम् । एतच्चतुष्टयं ज्ञात्वा ध्याता ध्यानं समाचरेत् ॥ १४ज्ञानवैराग्यसम्पन्नो नित्यमव्यग्रमानसः । श्रद्दधानः प्रसन्नात्मा ध्याता सद्धिरुदाहृतः ॥ १५ध्यै चिन्तायां स्मृतो धातुः शिवचिन्ता मुहुर्मुहुः ॥ १६अव्याक्षिप्तेन मनसा ध्यानमित्यभिधीयते ॥ १८बुद्धिप्रवाहरूपस्य ध्यानस्यास्यावलम्बनम् । ध्येयमित्युच्यते सद्भिस्तच्च साम्बः स्वयं शिवः ॥ १९विमुक्तिप्रत्ययं पूर्णमैश्वर्यं चाणिमादिकम् । शिवध्यानस्य पूर्णस्य साक्षादुक्तं प्रयोजनम् ॥ २०यस्मात्सौख्यं च मोक्षं च ध्यानादुभयमाप्नुयात् । तस्मात्सर्वं परित्यज्य ध्यानयुक्तो भवेन्नरः ॥ २१ नास्ति ध्यानं विना ज्ञानं, नास्ति ध्यानमयोगिनः। ध्यानं ज्ञानं च यस्यास्ति तीर्णस्तेन भवार्णवः ॥ २२ ज्ञान प्रसन्नमेकाग्रमशेषोपाधिवर्जितम् । योगाभ्यासेन युक्तस्य योगिनस्वेव सिध्यति ॥ २३ - ध्याता, ध्यान, ध्येय और ध्यान-प्रयोजन — इन चार को जानकर ध्यान करनेवाला पुरुष ध्यान करे ॥ १४ ॥ - जो ज्ञान और वैराग्य से सम्पन्न हो, सदा शान्तचित्त रहता हो, श्रद्धालु हो और जिसकी बुद्धि प्रसादगुण से युक्त हो, ऐसे साधक को ही सत्पुरुषों ने ध्याता कहा है ॥ १५ ॥- 'ध्यै चिन्तायाम्' यह धातु है। इसका अर्थ है चिन्तन। शिव वा कल्याणकारी परमात्मा का बारंबार चिन्तन ही ध्यान कहलाता है ॥ १६ ॥ - श्रद्धापूर्वक विक्षेपरहित चित्त से परमेश्वर का जो चिन्तन है, नाम का नाम 'ध्यान' है ॥ १८॥- बुद्धि के प्रवाहरूप ध्यान का जो आलम्बन या आश्रय है, उसी को साधु पुरुष 'ध्येय' कहते हैं। स्वयं साम्ब सदाशिव परमेश्वर ही वह ध्येय हैं। - मोक्ष-सुख का पूर्ण अनुभव और अणिमा आदि ऐश्वर्य की उपलब्धि– ये पूर्ण शिव वा कल्याणकारी परमात्मा के ध्यान के साक्षात् प्रयोजन कहे गये हैं।- ध्यान से सौख्य और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है, इसलिये मनुष्य को सब कुछ छोड़कर ध्यान में लग जाना चाहिये ॥ २१॥ - बिना ध्यान के ज्ञान नहीं होता और जिसने योग का साधन नहीं किया है, उसका ध्यान नहीं सिद्ध होता। जिसे ध्यान और ज्ञान दोनों प्राप्त हैं, उसने भवसागर को पार कर लिया। - समस्त उपाधियों से रहित, निर्मल ज्ञान और एकाग्रतापूर्ण ध्यान - ये योगाभ्यास (अष्टांग योग) से युक्त योगी को ही सिद्ध होते ॥ २३॥ प्रक्षीणाशेषपापानां ज्ञाने ध्याने भवेन्मतिः । पापोपहतबुद्धीनां तद्वार्तापि सुदुर्लभा ॥ २४ अत्यल्पोऽपि यथा दीपः सुमहन्नाशयेत्तमः । योगाभ्यासस्तथाल्पोऽपि महापापं विनाशयेत् ॥ २६ध्यायतः क्षणमात्रं वा श्रद्धया परमेश्वरम् । यद्भवेत् सुमहच्छ्रेयस्तस्यान्तो नैव विद्यते ॥ २७नास्ति ध्यानसमं तीर्थं, नास्ति ध्यानसमं तपः। नास्ति ध्यानसमो यज्ञस्तस्माद्ध्यानं समाचरेत् ॥ २८- जिनके सारे पापभाव नष्ट हो गये हैं, उन्हीं की बुद्धि ज्ञान और ध्यान में लगती है। जिनकी बुद्धि पाप से दूषित है, उनके लिये ज्ञान और ध्यान की बात भी अत्यन्त दुर्लभ है।- जैसे बहुत छोटा दीपक भी महान् अन्धकार का नाश कर देता है, इसी तरह थोड़ा-सा योगाभ्यास भी महान् पाप-पापभावना का विनाश कर डालता है। - श्रद्धापूर्वक क्षणभर भी परमेश्वर का ध्यान करने वाले पुरुष को जो महान् श्रेय प्राप्त होता है, उसका कहीं अन्त नहीं है। - ध्यान के समान कोई तीर्थ नहीं है, ध्यान के समान कोई तप नहीं है और ध्यान के समान कोई यज्ञ नहीं है; इसलिये ध्यान अवश्य करे। (अतः सभी को उचित है कि हृदयस्थ परमात्मा की ध्यानयोग द्वारा उपासना करें, जैसा कि सब योगीजन आसन लगाकर करते हैं। ईश्वर की उपासना योगाभ्यास अर्थात् नेत्र बंद करके ईश्वर का ध्यान करके करनी चाहिए। अष्टांग योग के सभी आठ अंगों - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि की विस्तृत जानकारी के लिए श्रीशिवमहापुराण, वायवीय-संहिता, उत्तरखण्ड, अध्याय ३७ के श्लोक पढ़ें, जिसमें ऋषि उपमन्यु श्रीकृष्ण को योग की शिक्षा देते हैं अथवा‌ महर्षि पतञ्जलि कृत योगदर्शन ग्रन्थ का अध्ययन करें।)[ न ह्यम्मयानि तीर्थानि, न देवा मृच्छिलामयाः। - देवीभागवत पुराण ९/७/४२- जलमय तीर्थ, तीर्थ नहीं है और मृण्मय तथा प्रस्तरमय अर्थात् मिट्टी और पत्थर के देवता भी देवता नहीं हैं। (यह श्लोकार्थ गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित श्रीमद्देवीभागवत महापुराण, द्वितीय खण्ड के अनुसार है।) ]संदर्भ ग्रंथ एवं पुस्तकेंवाल्मीकि रामायण, गीता प्रेस, गोरखपुर।महाभारत (शांतिपर्व, द्रोणपर्व सहित), गीता प्रेस, गोरखपुर।शिव पुराण, गीता प्रेस, गोरखपुर।

VedasPhilosophy+2
Acharya Vijay AryaApr 20, 2026
270
वेद में अहिंसा, मांसाहार निषेध और गौ-रक्षा

वेद में अहिंसा, मांसाहार निषेध और गौ-रक्षा

वेदों में जीवन, प्रकृति और समाज के लिए संतुलित एवं अहिंसक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। अनेक मन्त्रों में यज्ञ, आहार और पशुओं के प्रति व्यवहार को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि मनुष्य को ऐसा आचरण करना चाहिए जिससे किसी भी उपकारी जीव को अनावश्यक पीड़ा न पहुँचे। इस लेख में वैदिक मन्त्रों के आधार पर अहिंसा, मांसाहार निषेध तथा गौ-रक्षा के सिद्धान्त को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।1. वेद में अहिंसक यज्ञ(१) अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि। स इद्देवेषु गच्छति॥ - ऋग्वेद १/१/४पदार्थान्वयभाषाः - (अग्ने) हे परमेश्वर! आप (विश्वतः) सर्वत्र व्याप्त होकर (यम् अध्वरम् यज्ञम्) जिस हिंसा आदि दोषरहित, विद्या आदि पदार्थों के दानरूप और अग्निहोत्रादि यज्ञ को (विश्वतः परिभूः असि) सर्वत्र व्याप्त होकर सब प्रकार से पालन करनेवाले हैं, (स इत् देवेषु गच्छति) वही यज्ञ विद्वानों के बीच में फैलके जगत् को सुख प्राप्त करता है। दूसरे अर्थों में देवताओं वा विद्वानों को भी हिंसारहित यज्ञ ही अभीष्ट है।2. वेद में अहिंसक जीवन और पशु संरक्षण(२) इषे त्वोर्जे त्वा... (यजुर्वेद १/१)पदार्थ - ...हे भगवन् जगदीश्वर ! हम लोगों के (इन्द्राय) परम ऐश्वर्य्य की प्राप्ति के लिये (प्रजावतीः) जिनके बहुत सन्तान हैं, तथा जो (अनमीवाः) व्याधि और (अयक्ष्माः) जिनमें रोग नहीं हैं, वे (अघ्न्याः) गौ आदि पशु जो कभी हिंसा करने योग्य नहीं, उनका पालन करें। हे जगदीश्वर! हमारी रक्षा हो और कोई दुष्ट उनका नाश न करे।3. वेद में पशु हिंसा निषेध(३) इमं मा हिंसीरेकशफं पशुं... (यजुर्वेद १३/४८)भावार्थभाषाः - मनुष्यों को उचित है कि उपकारक पशुओं को कभी न मारें, बल्कि उनका पालन-पोषण करें।(४) इमं मा हिंसीर्द्विपादं पशुम्... (यजुर्वेद १३/४७)भावार्थभाषाः - मनुष्य और उपकारी पशुओं को कभी न मारना चाहिए, बल्कि उनकी रक्षा कर उनसे उपकार लेना चाहिए।4. वेद में सर्वहित और अहिंसा(५) यत्रा सुहार्दः सुकृतो मदन्ति... (अथर्ववेद ३/२८/५)भावार्थभाषाः - जहाँ लोग परस्पर हितैषी होकर रहते हैं, वहाँ मनुष्य और पशु दोनों सुखपूर्वक रहते हैं और अहिंसा का पालन होता है।वेद में मांसाहार निषेध(१) य आमं मांसमदन्ति... (अथर्ववेद ८/६/२३)पदार्थ - जो लोग मांस और गर्भ (अंडे आदि) का भक्षण करते हैं, उन्हें दुष्ट कहा गया है और उनसे दूर रहने का उपदेश है।(२) यः पौरुषेयेण क्रविषा... (ऋग्वेद १०/८७/१६)पदार्थ - जो लोग मांस का सेवन करते हैं और गौ के दूध को नष्ट करते हैं, उनके प्रति कठोर दण्ड का विधान बताया गया है।वेद में गौ हत्या निषेध(१) माता रुद्राणां दुहिता वसूनां... (ऋग्वेद ८/१०१/१५)पदार्थ - गौ को माता, धनदायिनी और अमृत का स्रोत कहा गया है, इसलिए उसका वध न करने का आदेश है।(२) गाम् मा हिंसीरदितिम्। (यजुर्वेद १३/४३)पदार्थ - गौ को न मारने योग्य बताया गया है।(३) प्रजावतीः सूयवसे... (अथर्ववेद ४/२१/७)अर्थ - गौओं की रक्षा की जाए, उन्हें चोरी और हिंसा से बचाया जाए।(४) मा नस्तोके तनये... (ऋग्वेद १/११४/८)भावार्थभाषाः - मनुष्य, पशु और समाज की रक्षा की प्रार्थना की गई है।(५) विश्वरूपां सुभगाम्... (अथर्ववेद ६/५७/३)पदार्थ - गौ और जीवनदायिनी शक्तियों की रक्षा की कामना की गई है।(६) यदि नो गां हंसि... (अथर्ववेद १/१६/४)पदार्थ - गौ, अश्व या मनुष्य की हत्या करने वाले के विरुद्ध दण्ड का विधान है।(७) मुग्धा देवा उत शुना... (अथर्ववेद ७/५/५)अर्थ - अज्ञानवश लोग पशु हिंसा करते हैं, परन्तु ज्ञानी व्यक्ति यज्ञ के वास्तविक स्वरूप को समझता है।5. अश्वमेध, गोमेध और नरमेध का वास्तविक अर्थ(सत्यार्थ प्रकाश, एकादश समुल्लास के अनुसार)अश्वमेध — राष्ट्ररक्षा और शासन व्यवस्था का यज्ञगोमेध — गौ की उन्नति और संरक्षणनरमेध — अन्त्येष्टि या अतिथि यज्ञइनका अर्थ किसी प्रकार की पशु या मनुष्य बलि नहीं है।निष्कर्षउपर्युक्त वैदिक मन्त्रों से यह स्पष्ट होता है कि वेदों का मूल संदेश अहिंसा, करुणा और संरक्षण पर आधारित है। उपकारी पशुओं की रक्षा, मांसाहार से दूर रहना तथा यज्ञ को हिंसा-रहित रखना—ये सभी वैदिक जीवन के प्रमुख तत्व हैं। इस प्रकार वेद मनुष्य को केवल अपने हित तक सीमित न रहकर समस्त जीवों के कल्याण की भावना अपनाने का उपदेश देते हैं।संदर्भ ग्रंथ सूचीऋग्वेद संहिता (विभिन्न सूक्त एवं मन्त्र)यजुर्वेद संहिताअथर्ववेद संहितास्वामी दयानन्द सरस्वती, सत्यार्थ प्रकाश (एकादश समुल्लास)शतपथ ब्राह्मण, तैत्तिरीय ब्राह्मणडॉ. सुरेन्द्र कुमार, वैदिक यज्ञ विषयक अध्ययनवेद भाष्यकार — महर्षि दयानन्द, पं. हरिशरण सिद्धांतालंकार, पं. जयदेव विद्यालंकार

VedasPhilosophy+2
Acharya Vijay AryaMar 19, 2026
918
क्या शाकाहार में हिंसा है?

क्या शाकाहार में हिंसा है?

क्या वायुकाय सूक्ष्म कीटाणु और वृक्षादि स्थावर जीवों को सुख-दुःख होता है?पौधे और वृक्षों में आत्मा होता है, परंतु इनको बाहर से कुछ सुख-दुःख की अनुभूति नहीं होती, क्योंकि उसमें इन्द्रियों के बाहरी गोलक नहीं होते। वृक्षों में ज्ञानेन्द्रियों के बाहरी अंग नहीं होते, जैसे मनुष्य में आंख, नाक, कान, जिह्वा और त्वचा होते हैं। जैसे अंधे मनुष्य को अच्छे और बुरे कुछ भी रूप का पता नहीं होता, कानों से रहित मनुष्य को अच्छी और बुरी ध्वनि का कुछ भी पता नहीं लगता, इसी प्रकार बाह्य इन्द्रियों के अवयव न होने से वृक्ष को बाहर से कुछ भी सुख-दुःख अनुभव नहीं होता, इसलिए वृक्षों को काटने, तोड़ने से कोई हिंसा भी नहीं होती। फिर वेदो में भी शाकाहार करने का ही विधान है। हां, मनुस्मृति में वृक्षों में केवल आन्तरिक चेतना मानी गई है, परंतु उसमें भी कई लोगों का मत है कि मूर्च्छा अथवा बेहोशी की तरह वृक्ष की आन्तरिक अवस्था होती है और इसके कारण भी वह सुख-दुःख का कुछ अनुभव नहीं कर पाता।पौधों के अपवाद (छुई-मुई आदि)अब इसमें कुछ अपवाद प्रतीत होने वाले पौधे भी हैं - जैसे छुई-मुई का पौधा। कुछ लोग कह सकते हैं कि यदि पौधों में बाहरी त्वचा इन्द्रिय नहीं होता, तो फिर वह छूने से उसके पत्ते बंद क्यों हो जाते हैं?इसका उत्तर यह दिया जा सकता है कि केवल हाथ से छूने से वह बंद नहीं होता, परंतु किसी भी वस्तु के छूने से उसके पत्ते बंद हो जाते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि वह कोई अच्छे-बुरे स्पर्श को मानकर और उससे सुख-दुःख का अनुभव करके पत्ते बंद नहीं करता, परंतु उसमें एक निश्चित् क्रिया का विधान परमात्मा ने किया हुआ है कि किसी भी वस्तु के स्पर्श से उसके पत्ते सिकुड़ जाते हैं।परंतु मनुष्य से उसका भेद है कि जैसे मनुष्य को कोई कांटेदार, खुरदरी, तीखी वा अति उष्ण वस्तु से छुआ जाएगा, तो वह हाथ को तुरन्त वापस कर लेगा, परंतु फूल के अथवा कोमल वस्तु के स्पर्श करने पर वह हाथों को पीछे नहीं खींचता।कीटभक्षी पौधे (Pitcher plant, Venus flytrap)इसी प्रकार एक पिक्चर (pitcher) नामक कीटभक्षी पौधा होता है, जिसमे कीड़ों को पकड़ने के लिए एक छेद होता है और कीड़ों के प्रवेश करते ही कीड़ा उसमें विद्यमान द्रव्य में डूब कर मर जाता है और पौधा उस छिद्र का मुख बंद करके उस कीट का भक्षण कर लेता है, तो यह भी एक निश्चित् क्रिया हुई।परंतु वह छिद्र में कुछ भी प्रवेश होने पर इसी प्रकार की क्रिया करता है, इसका अर्थ यह हुआ कि उसमें यह कार्य सुख-दुःख, भूख-प्यास वा बुद्धि प्रयोग के कारण से नहीं, अपितु एक निश्चित् क्रिया से उसमें ऐसा होता है।इसी प्रकार वीनस फ्लाईट्रैप (Venus fly trap) भी कीटों को पकड़ लेता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा पौधा बुद्धिपूर्वक अथवा सोच समझ से नहीं करता क्योंकि उसमें नर्वस सिस्टम वा तंत्रिका प्रणाली और मस्तिष्क नहीं होता है कि वह किसी उद्देश्य को सोचकर ऐसा करता है, परंतु उसमें यह एक निश्चित् क्रिया है।वैज्ञानिक दृष्टिकोण (जगदीश चन्द्र बसु)भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु ने पेड़-पौधों में जीवन तो माना है, परंतु उन्होंने उसमें सुख-दुःख, भूख-प्यास के रूप से जीवन नहीं कहा है, परन्तु वृद्धि और कुछ निश्चित् क्रियाएं जैसे श्वास-प्रश्वास, जलादि भोजन ग्रहण करना, मुरझाना इत्यादि होने के कारण से जीवन माना है।स्वामी दयानन्द का मत (सत्यार्थ प्रकाश)वायुकाय आदि सूक्ष्म कीटाणु और वृक्ष आदि स्थावर जीवों के विषय में स्वामी दयानंद सत्यार्थ प्रकाश के द्वादश समुल्लास में लिखते हैं—देखो! पीड़ा उसी जीव को पहुंचती है, जिस की वृत्ति सब अवयवों के साथ विद्यमान हो।पञ्चावयवयोगात् सुखसंवित्तिः॥—सांख्यशास्त्र ५/२७जब पांचों इन्द्रियों का पांच विषयों के साथ सम्बन्ध होता है, तभी सुख वा दुःख की प्राप्ति जीव को होती है।जैसे बधिर को गाली, अन्धे को रूप, शून्य बहिरी वालों को स्पर्श, पिन्नस रोग वाले को गन्ध और शून्य जिह्वा वाले को रस प्राप्त नहीं हो सकता, इसी प्रकार उन जीवों की भी व्यवस्था है।देखो! जब मनुष्य सुषुप्ति दशा में रहता है, तब उसे सुख-दुःख की प्राप्ति नहीं होती, क्योंकि बाह्य इन्द्रियों से सम्बन्ध नहीं रहता।जैसे डॉक्टर नशा देकर शरीर के अंग काटते हैं और रोगी को दुःख अनुभव नहीं होता, वैसे ही वायुकाय या स्थावर जीव भी अत्यन्त मूर्छित होने से सुख-दुःख का अनुभव नहीं करते।निष्कर्षअतः स्पष्ट है कि—सुख-दुःख की अनुभूति इन्द्रियों के माध्यम से होती है।स्थावर जीवों में बाह्य इन्द्रियों का अभाव होने से उन्हें पीड़ा का अनुभव नहीं होता।इसलिए शाकाहार को हिंसा नहीं कहा जा सकता।

VedasPhilosophy+2
Acharya Vijay AryaMar 19, 2026
971
प्राचीन भारतीय साहित्य में जल: वेदों की दृष्टि

प्राचीन भारतीय साहित्य में जल: वेदों की दृष्टि

प्राचीन भारतीय साहित्य में जल: वेदों की दृष्टिवेदों में जल को अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र तत्त्व माना गया है। यहाँ जल की उत्पत्ति, गुण, उपयोगिता, शुद्धता और संरक्षण पर स्पष्ट विचार मिलता है। साथ ही जल को दूषित करना पाप माना गया है।1. वेदों में जल की उत्पत्तिवेदों में जल की उत्पत्ति के विषय में यह बताया गया है कि उसमें अग्नि और वायु दोनों तत्त्व विद्यमान हैं—(क)अग्नीषोमी विभ्रति आपः इत् ताः। (अथर्ववेद ३.१३.५)अर्थ:'अग्नि और सोम के संयोग से जल की उत्पत्ति होती है। इस मन्त्र में जल की उत्पत्ति को अग्नि और सोम के संयोग से बताया गया है।'यहाँ—अग्नि ऊर्जा, ताप और रूपांतरण का प्रतीक हैसोम शीतलता, रस और पोषण का प्रतीक हैजब ये दोनों शक्तियाँ संतुलन में आती हैं, तब जल का निर्माण होता है।इसका संकेत यह है कि जल एक संतुलित ऊर्जा अवस्था है, जिसमें उष्णता और शीतलता का समन्वय है।(ख)अप्सु आसीन् मातरिश्वा प्रविष्टः। (अथर्ववेद १०.८.४०)अर्थ:'जल में मातरिश्वा अर्थात् वायु का प्रवेश है।' इस मन्त्र में बताया गया है कि जल के भीतर मातरिश्वा (वायु) विद्यमान है।इसका अर्थ है कि जल निष्क्रिय नहीं, बल्कि एक जीवंत माध्यम है जिसमें वायु का संचार होता है।यह सिद्ध करता है कि जल जीवन को धारण करने वाला तत्त्व है।(ग)वैश्वानरो अग्निः प्रविष्टः ता आपः। (ऋग्वेद ७.४९.४)अर्थ:'जल में वैश्वानर अग्नि भी विद्यमान है।' इस मन्त्र में कहा गया है कि जल के भीतर वैश्वानर अग्नि विद्यमान है।यह दर्शाता है कि जल में केवल शीतलता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा का भी भंडार है।अतः जल एक ऊर्जायुक्त, गतिशील तत्त्व है।2. वेदों में जल की उपयोगितावेदों में जल को जीवनदायी, औषधीय और अमृत स्वरूप बताया गया है—(क)अप्सु अन्तर्विद्यानि भेषजा।आपश्च विश्वभेषजीः। (ऋग्वेद १.२३.२०)अर्थ:'जल में औषधीय गुण विद्यमान हैं और यह समस्त जगत के रोगों का नाश करने वाला है।' इस मन्त्र में जल को संपूर्ण जगत का भेषज (औषधि) कहा गया है।जल शरीर को शुद्ध करता है और रोगों के निवारण में सहायक होता है।जल = universal healing medium(ख)अफ्वन्तरमृतम् अप्सु भेषजम्। (ऋग्वेद १.२३.१९)अर्थ:'जल के भीतर अमृत और औषधि निहित हैं।' इस मन्त्र में जल को अमृत कहा गया है।जल जीवन को बनाए रखने वाला और शक्ति देने वाला तत्त्व है।बिना जल के जीवन संभव नहीं।(ग)आपः पृणीत भेषजम्। (ऋग्वेद १.२३.२१)अर्थ:'हे जल! हमें औषधि और स्वास्थ्य प्रदान करो।' यह एक प्रार्थना है कि जल हमें स्वास्थ्य प्रदान करे और रोगों से मुक्त रखे।जल केवल पदार्थ नहीं, बल्कि कल्याणकारी शक्ति है।(घ)आपो रसेन समगस्महि। (ऋग्वेद १.२३.२३)अर्थ:'हम जल के रस से परिपूर्ण होकर बल और जीवन प्राप्त करें।' यहाँ जल को जीवन के “रस” का स्रोत बताया गया है।जल हमें शक्ति, पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है।3. जल प्रदूषण का निषेधवेदों में जल को दूषित करने का स्पष्ट निषेध किया गया है—(क)माऽपो हिंसीः, मा ओषधीः हिंसीः। (यजुर्वेद ६.२२)अर्थ:'जल को हानि मत पहुँचाओ और वनस्पतियों को भी नष्ट मत करो।' इस मन्त्र में जल और वनस्पतियों को हानि न पहुँचाने का निर्देश है।यह सीधा-सीधा पर्यावरण संरक्षण का सिद्धान्त है।(ख)अपः पिन्व, ओषधीर्जिन्व। (यजुर्वेद १४.८)अर्थ:'जल को बढ़ाओ और वनस्पतियों को पुष्ट करो।' यहाँ जल को बढ़ाने और वनस्पतियों को पुष्ट करने का उपदेश दिया गया है।यह sustainable development का वैदिक रूप है।(ग)(ऋग्वेद ६.३९.५ — भावार्थ)अर्थ:'हे परमात्मा! हमें प्रदूषण-रहित (निर्विष) जल, औषधियाँ और वन प्रदान करो।' इसमें प्रदूषण-रहित जल की कामना की गई है।शुद्ध जल = स्वस्थ जीवन4. यज्ञ और जल शुद्धि(क)अपो देवीः सिन्धुभ्यः कार्य हविः। (ऋग्वेद १.२३.१८)अर्थ:'नदियों और जल के लिए यज्ञ करना चाहिए, जिससे जल शुद्ध और पवित्र बने रहें।'वेदों के अनुसार यज्ञ की सुगन्धित वायु जल के प्रदूषण को कम करने में सहायक होती है। आधुनिक अध्ययनों में भी जल की गुणवत्ता (pH, BOD आदि) में सुधार के संकेत मिले हैं।5. जल प्रदूषण: एक पापमनुस्मृति में प्रदूषण को पाप बताया गया है—महायन्त्रप्रवर्तनम् … उपपातकम्। (मनु ११.६३–६६)अर्थ:ऐसे कार्य जो वायु और जल को दूषित करते हैं, वे पाप के समान हैं। मनुस्मृति में जल और वायु को दूषित करने वाले कार्यों को पाप बताया गया है।यह स्पष्ट करता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल वैज्ञानिक नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।वेदों में जल को अत्यंत केंद्रीय और महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसे केवल एक भौतिक आवश्यकता के रूप में नहीं, बल्कि एक पवित्र, जीवनदायी और आध्यात्मिक रूप से शुद्ध करने वाली शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इन प्राचीन ग्रन्थों में जल को स्वयं जीवन के समान माना गया है, जिसे अमृत—अमरत्व का रस—कहा गया है। इसे शक्तिशाली औषधि, रोगों का नाश करने वाला तथा आयु बढ़ाने वाला तत्त्व बताया गया है।जल की यह पवित्रता केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि व्यवहारिक भी है। जल को दूषित करना एक गंभीर पाप माना गया है, जो यह दर्शाता है कि सभी जीवों के हित के लिए इसकी शुद्धता बनाए रखना एक नैतिक और आध्यात्मिक कर्तव्य है।वैदिक साहित्य में जल के औषधीय गुणों का भी विस्तार से वर्णन मिलता है। जल को एक सार्वभौमिक चिकित्सक के रूप में देखा गया है, जिसमें स्वाभाविक रूप से ऐसे गुण विद्यमान हैं जो अनेक रोगों का उपचार कर सकते हैं। यह दृष्टिकोण केवल जीवित रहने की आवश्यकता से आगे बढ़कर जल को स्वास्थ्य की पुनर्स्थापना और संरक्षण में सक्रिय तत्व के रूप में स्वीकार करता है।इसी संदर्भ में वेद जल को “जीवनी शक्ति” प्रदान करने वाला मानते हैं—अर्थात् वह ऊर्जा जो जीवन को बनाए रखने के लिए अनिवार्य है—और साथ ही “जनशक्ति” को भी बढ़ाने वाला है, जो समाज की सामूहिक स्फूर्ति और उत्पादकता को सुदृढ़ करता है। इस प्रकार की अवधारणाएँ यह संकेत देती हैं कि प्राचीन भारतीय विचार में स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण का अत्यंत परिष्कृत और समन्वित दृष्टिकोण विद्यमान था।6. सनातन परम्परा में जल प्रबंधनप्राचीन भारतीय (सनातन) साहित्य जल संरक्षण की एक गहन और समग्र समझ प्रस्तुत करता है, जिसमें जल की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा प्राकृतिक जलचक्र—तीनों का संतुलन सम्मिलित है। बृहत्संहिता (54.104) में वर्णन मिलता है कि भूमि का प्रकार जल की गुणवत्ता को प्रभावित करता है—ताम्रवर्णी कंकरीली और रेतीली मिट्टी जल को कषाय (कसैला) बनाती है; भूरी मिट्टी क्षारीय जल उत्पन्न करती है; पीतवर्णी मिट्टी खारा जल देती है; और नीली मिट्टी शुद्ध तथा ताजा जल प्रदान करती है। यह तथ्य दर्शाता है कि प्राचीन भारत में भूगर्भीय संरचना और जल-रसायन के संबंध की समझ विद्यमान थी।इसी ग्रन्थ के 55वें अध्याय (दकार्गलम्) में भूजल की खोज का विस्तृत वर्णन है, जहाँ भूमिगत जल-शिराओं की तुलना मानव शरीर की नसों से की गई है, जो विभिन्न गहराइयों पर स्थित होती हैं। इसमें विभिन्न जैव संकेतकों—जैसे पौधे, सरीसृप, कीट, मिट्टी का रंग, चट्टानों का प्रकार तथा दीमक के टीले—के आधार पर भूजल के स्रोतों का अनुमान लगाने की विधियाँ दी गई हैं, जो उथली सतह से लेकर 170 मीटर से अधिक गहराई तक लागू होती हैं। ये संकेतक शुष्क क्षेत्रों में भूमिगत आर्द्रता के प्रति सूक्ष्म पर्यावरणीय प्रतिक्रियाओं को दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त जलस्तर में भिन्नता, गर्म और शीत जलस्रोतों की उपस्थिति तथा कुओं के निर्माण की विस्तृत तकनीकें भी वर्णित हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि वर्षा का जल आकाश से गिरते समय समान होता है, परंतु पृथ्वी में प्रवेश करने के बाद उसका रंग और स्वाद बदल जाता है।प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में वर्षाजल संचयन के लिए कुएँ, बावड़ियाँ, तालाब और जलाशयों के निर्माण का भी विस्तृत वर्णन मिलता है। ये संरचनाएँ न केवल सूखे समय में जल उपलब्धता सुनिश्चित करती थीं, बल्कि सामुदायिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी कार्य करती थीं। विशेषतः बावड़ियाँ स्थापत्य कला, जल संरक्षण और सामाजिक जीवन का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करती हैं, जो संसाधन प्रबंधन के समग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है।भारतीय परंपरा में जल संरक्षण को धर्म और प्रकृति के प्रति एक पवित्र कर्तव्य माना गया है, जो इसके सतत उपयोग के लिए नैतिक और दार्शनिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। ऋग्वेद में ऐसे जल स्रोतों के निर्माण और संरक्षण का उपदेश मिलता है जो स्वयं पुनः भरते रहें और पेयजल, सिंचाई तथा वनस्पति पोषण के लिए उपयोगी हों। महाभारत में जल प्रबंधन के आध्यात्मिक और भौतिक दोनों लाभों का वर्णन है—जैसे जलाशय निर्माण से धर्म, अर्थ और काम की प्राप्ति होती है।महाभारत में राजा रन्तिदेव की कथा भी मिलती है, जिन्होंने विनम्रतापूर्वक ऋषि वसिष्ठ को जल अर्पित किया और इसके फलस्वरूप स्वर्ग प्राप्त किया। यह कथा भारतीय संस्कृति में जल की पवित्रता और महत्ता को दर्शाती है।इस प्रकार प्राचीन भारतीय साहित्य यह स्पष्ट करता है कि जल केवल एक भौतिक संसाधन नहीं, बल्कि एक दिव्य तत्व है, जिसकी रक्षा और संतुलित उपयोग मानव का कर्तव्य है। महाकाव्यों में जल प्रबंधन को ब्रह्मांडीय व्यवस्था (ऋत) से जोड़ा गया है और शासकों तथा समाज को जलस्रोतों के निर्माण, संरक्षण और न्यायपूर्ण वितरण के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक समृद्धि पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी रहे।निष्कर्षवेदों के अनुसार—जल जीवन, औषधि और अमृत हैजल में अग्नि और वायु जैसे तत्त्व विद्यमान हैंजल को दूषित करना पाप हैजल संरक्षण और शुद्धता अनिवार्य हैअतः स्पष्ट है कि वैदिक परंपरा में जल को केवल एक भौतिक तत्त्व नहीं, बल्कि जीवन और स्वास्थ्य का आधार माना गया है, जिसकी रक्षा करना मानव का कर्तव्य है।संदर्भ ग्रंथ सूची1.ऋग्वेद, ऋषि दयानन्द सरस्वती भाष्य सहित. दिल्ली: गोविन्दराम हासनन्द प्रकाशन।2.अथर्ववेद, पण्डित क्षेमकरणदास त्रिवेदी भाष्य सहित. दिल्ली: गोविन्दराम हासनन्द प्रकाशन।3.यजुर्वेद, ऋषि दयानन्द सरस्वती भाष्य सहित. दिल्ली: गोविन्दराम हासनन्द प्रकाशन।4.मनुस्मृति, अनुवादक: गंगानाथ झा. इलाहाबाद: इलाहाबाद लॉ जर्नल प्रेस।5.द्विवेदी, कपिलदेव. वेदों में विज्ञान. वाराणसी: विश्वविद्यालय प्रकाशन।6. बृहत्संहिता, वराहमिहिर. (अनुवाद: V. Subrahmanya Sastri).7. महाभारत, अनुवाद: के. एम. गांगुली।

VedasPhilosophy+2
Kartik IyerMar 19, 2026
996
क्या वेदों में अग्नि केवल आग है? — अग्नि का वास्तविक अर्थ

क्या वेदों में अग्नि केवल आग है? — अग्नि का वास्तविक अर्थ

वेदों की व्याख्या को लेकर एक सामान्य भ्रम यह है कि उनमें प्रयुक्त “अग्नि” शब्द का अर्थ केवल भौतिक अग्नि (आग) से है। विशेषतः पौराणिक या पाश्चात्य प्रभाव से प्रभावित कुछ लोग यह मान लेते हैं कि वेद केवल यज्ञीय अग्नि या प्राकृतिक तत्वों की स्तुति तक सीमित हैं। किन्तु वैदिक साहित्य, निरुक्त, तथा भाष्य परम्परा का गहन अध्ययन यह स्पष्ट करता है कि “अग्नि” शब्द का तात्पर्य केवल भौतिक अग्नि नहीं, बल्कि परमात्मा, चेतना और ब्रह्म से भी है।1. ऋग्वेद में अग्नि के व्यापक अर्थऋग्वेद में अग्नि को अनेक उच्चतम दैवी नामों से संबोधित किया गया है, जैसे—ब्रह्मा, ब्रह्मणस्पति, विष्णु, विधाता आदि:त्वमग्न इन्द्रो वृषभः सतामसि त्वं विष्णुरुरुगायो नमस्यः ।त्वं ब्रह्मा रयिविद्ब्रह्मणस्पते त्वं विधर्तः सचसे पुरंध्या ॥(ऋग्वेद 2.1.3)त्वमग्ने रुद्रो असुरो महो दिवस्त्वं शर्धो मारुतं पृक्ष ईशिषे ।त्वं वातैररुणैर्यासि शंगयस्त्वं पूषा विधतः पासि नु त्मना ॥(ऋग्वेद 2.1.6)इन मन्त्रों में अग्नि को इन्द्र, विष्णु, ब्रह्मा, रुद्र आदि कहा गया है। स्पष्ट है कि ये नाम केवल भौतिक अग्नि के लिए प्रयुक्त नहीं हो सकते, बल्कि यहाँ अग्नि एक सर्वव्यापक दिव्य सत्ता का द्योतक है।2. सायणाचार्य का दृष्टिकोणसायणाचार्य ने अपने भाष्य में इन मन्त्रों का अर्थ स्पष्ट रूप से ईश्वर-परक किया है। वे अग्नि को “ईश्वर” कहते हैं, जो—समस्त लोकों का अधिपति हैपाप और दुःख का नाश करने वाला हैअन्न, वायु, सूर्य आदि रूपों में कार्य करता हैअर्थात् अग्नि यहाँ एक सर्वव्यापक चेतन सत्ता (परमात्मा) का रूप है, न कि केवल भौतिक अग्नि।3. यजुर्वेद में अग्नि = परमात्मायजुर्वेद (32.1) में यह और भी स्पष्ट रूप से कहा गया है:तदेवाग्निस्तदादित्यस्तद्वायुस्तदु चन्द्रमाः।तदेव शुक्रं तद्ब्रह्म ता आपः स प्रजापतिः॥यहाँ एक ही परमात्मा को अग्नि, आदित्य, वायु, चन्द्र, ब्रह्म आदि अनेक नामों से संबोधित किया गया है।अर्थात् अग्नि कोई पृथक सत्ता नहीं, बल्कि उस एक परम सत्य का ही एक नाम है।4. अथर्ववेद में अग्नि का अध्यात्मिक स्वरूपअथर्ववेद (13.4.3–5) में भी अग्नि को धाता, विधाता, रुद्र, महादेव आदि के साथ रखा गया है:स धाता स विधर्ता स वायुर्नभ उच्छ्रितम्॥सोऽर्यमा स वरुणः स रुद्रः स महादेवः॥सो अग्निः स उ सूर्यः स उ एव महायमः॥यह सूक्त अध्यात्म विषयक है, इसलिए यहाँ अग्नि का अर्थ स्पष्ट रूप से परमात्मा ही है।5. निरुक्त का प्रमाण: एक ही देव, अनेक नामयास्काचार्य के निरुक्त (7.4) में कहा गया है:महाभाग्याद् देवताया एक आत्मा बहुधा स्तूयते।अर्थात् एक ही परमात्मा को अनेक नामों से पुकारा जाता है।इस सिद्धान्त के अनुसार अग्नि, इन्द्र, वरुण, मित्र आदि सभी नाम एक ही परमात्मा की विभिन्न अभिव्यक्तियाँ हैं।6. “अग्नि” शब्द की व्युत्पत्ति और दार्शनिक अर्थनिरुक्त (7.14) में कहा गया है:अग्निः कस्मात्? अग्रणीर्भवति।अर्थात् जो सबसे आगे (अग्रणी), पथप्रदर्शक और नेतृत्व करने वाला है, वही “अग्नि” है।इस आधार पर—भौतिक अग्नि भी अग्रणी है (ऊर्जा का स्रोत होने से)और परमात्मा भी अग्रणी है (सृष्टि का मार्गदर्शक होने से)इसलिए “अग्नि” शब्द दोनों के लिए प्रयुक्त होता है।7. सायण और अन्य आचार्यों की पुष्टिसायणाचार्य ने ऋग्वेद 2.1.1 में अग्नि को “अग्रणी” और “नृपति” (नेतृत्व करने वाला) बताया है।इसी प्रकार अथर्ववेद 2.1.4 पर वे स्पष्ट कहते हैं—“एष परमात्मा अग्निः” — यह अग्नि ही परमात्मा है।गीता (15.14) में भी भगवान कहते हैं:अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः।अर्थात् मैं ही अग्नि रूप में प्राणियों के भीतर स्थित हूँ।8. आत्मानंदाचार्य और अस्यवामीय सूक्तऋग्वेद (1.164.46) — “इन्द्रं मित्रं वरुणमग्निम्” — के भाष्य में आचार्य आत्मानंद ने अग्नि को “परमेश्वर” माना है।निरुक्त (7.18) भी इसी बात की पुष्टि करता है:इमेवाग्निं महान्तं आत्मानं बहुधा मेधाविनो वदन्ति।अर्थात् विद्वान लोग इस महान आत्मा (परमात्मा) को अग्नि आदि अनेक नामों से पुकारते हैं।निष्कर्षसमस्त वैदिक प्रमाणों, निरुक्त और भाष्य परम्परा के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि—“अग्नि” का अर्थ केवल भौतिक अग्नि नहीं है।यह शब्द परमात्मा, चेतना और सृष्टि के मूल सिद्धान्त के लिए भी प्रयुक्त होता है।वेदों में अग्नि का द्वैध अर्थ है—भौतिक (ऊर्जा, यज्ञीय अग्नि)आध्यात्मिक (परमात्मा, ब्रह्म)अतः यह निष्कर्ष पूर्णतः उचित है किवेदों में अग्नि केवल आग नहीं, बल्कि परमात्मा का भी प्रतीक है।संदर्भ ग्रंथ सूचीऋषि दयानन्द सरस्वती, ऋग्वेदादि भाष्य.सम्पादक: पं. लेखराम (आदि संस्करणों में)प्रकाशक: गोविन्दराम हासनन्द, दिल्ली।ऋषि दयानन्द सरस्वती, यजुर्वेद भाष्य.सम्पादक: आर्य समाज द्वारा प्रकाशित संस्करणप्रकाशक: गोविन्दराम हासनन्द, दिल्ली।पण्डित क्षेमकरणदास त्रिवेदी, अथर्ववेद भाष्य.सम्पादक: स्वयं लेखक/संशोधित संस्करणप्रकाशक: गोविन्दराम हासनन्द, दिल्ली।सायणाचार्य, ऋग्वेदसंहिता सायणभाष्य सहित.सम्पादक: वि. एस. बापट (V. S. Bapat)प्रकाशक: वैदिक संशोधन मंडल, पुणे।यास्काचार्य, निरुक्त.सम्पादक: लक्ष्मण स्वरूप (Lakshman Sarup)प्रकाशक: मोतीलाल बनारसीदास, दिल्ली।भगवद्गीता.सम्पादक/व्याख्याकार: गीता प्रेस संस्करण (विभिन्न टीकाओं सहित)प्रकाशक: गीता प्रेस, गोरखपुर।आचार्य आत्मानन्द, अस्यवामीय सूक्त भाष्य (ऋग्वेद 1.164)।प्रकाशन: परम्परागत/संस्कृत ग्रन्थमाला संस्करण (विभिन्न स्रोतों में उपलब्ध)।ऋग्वेदसंहिता (मूल पाठ).सम्पादक: विभिन्न (जैसे मैक्समूलर, बापट आदि संस्करण)प्रकाशक: चौखम्बा संस्कृत सीरीज़ / वैदिक संशोधन मंडल / अन्य।

VedasPhilosophy+2
Kartik IyerMar 19, 2026
1936
Archaeological Evidences of Mahabharat

Archaeological Evidences of Mahabharat

Mauryan Period Evidence of the Yudhishthira–Nahusha Dialogue :—In the Vana Parva of the Mahabharata, particularly in the Ajagara Parva, the cursed king Nahusha appears in the form of a giant serpent (ajagara). During the exile of the Pandavas, he encounters Yudhishthira and engages in a deep philosophical dialogue with him.Interestingly, a Mauryan-period inscription dated around 200 BCE has been discovered in Ajgara. The inscription refers to Nahusha associated with the serpent narrative.The coincidence is quite striking:# The place where the inscription was found is named Ajgara.# In the epic, Nahusha becomes an ajagara (serpent) due to a curse.# The Mahabharata episode describing this event is known as the Ajagara Parva.These correspondences suggest that the tradition of the Nahusha–Yudhishthira dialogue was already known in society during the Maurya period.Source — THE FIRST AJAGARĀ INSCRIPTIONFrom Professor S.N. Roy's article, 'An Early Epigraphic Reference to the Yaksha Cult (Roy 1988: 79-80, 82).A Tocharian Manuscript Mentioning the Ashwatthama Episode :—Another remarkable reference appears in a manuscript written in Tocharian B, discovered in Kizil Ming-Öy and preserved in the Berlin Turfan Collection.Such manuscripts are usually dated to the 6th–7th century CE, roughly corresponding to the Late Gupta period.A surviving line from the manuscript reads:Transliteration:b2 /// ·v· [tth]· m· sū ma ntre ki wai ke we ña : wro ttse wlo yu dhi ṣṭhī re tu sā kla ///Transcription:24a (sruka) (aś)v(ā)tth(a)m(e) sū mänt reki wai ke weña24b wrottse wlo yudhiṣṭhīre tusā klaTranslation:“Ashvatthama died.He thus spoke a lie.Therefore the great king Yudhishthira…”This clearly refers to the well-known episode where Yudhishthira declares the death of Ashwatthama in order to demoralize Drona during the Kurukshetra war.The presence of this narrative in a Central Asian manuscript demonstrates that the traditions of the Mahabharata had spread far beyond India and were known in other linguistic and cultural regions as well.Source — https://cetom.univie.ac.at/?m-tht133Spitzer Manuscript Fragment :—Another important piece of evidence comes from the Spitzer Manuscript, which is generally dated to around the 1st–2nd century CE and written in the Brahmi script.In one of its fragments, there is a mention of different sections (Parvas) of the Mahabharata. What’s especially notable is that names like Śānti Parva and Aśvamedhika Parva appear quite clearly.Transcription:///(śā)nt[i]parvvam 15 āśvamedhikam* 1(6)//////[khi]leşu evam sarvvasya ślokā ..?//////yādavānām kauravāṇām..y.///It also includes references to the Yādavas and Kauravas, which are central to the Mahabharata narrative. So this isn’t just a random list of names — it clearly connects with the main storyline we are familiar with.What this fragment basically shows is that by this time, the Mahabharata wasn’t just floating around as separate stories.It seems to have had a recognized structure, with clearly named Parvas.And that’s important, because it suggests that the text had already begun to take a more fixed and organized form by this period.Source — The Spitzer Manuscript by Eli FrancoWho Composed the Mahabharata?An interesting piece of inscriptional evidence comes from the Harigaon Dvaipāyana Stotra inscription, which belongs to the Gupta period and is dedicated to Vyasa.In its 24th line, the inscription praises Vyasa and conveys the idea that had the Mahabharata not been composed, the message of the Vedas might have been lost to the world. The tone is clearly reverential and places Vyasa at the center of the composition tradition.This is significant because it reflects an already established cultural memory in which Vyasa is recognized as the composer of the Mahabharata.When seen alongside the broader literary and traditional framework, such references reinforce the understanding that the Mahabharata was attributed to Vyasa within the Indian tradition, rather than being a later creation of any external group.Source — Source — Importance Of Nepalese Sanskrit Inscriptions by Krishna Dev Aggarwal. Page no. 70Early Rock Art and Possible ParallelsAn even earlier visual reference comes from a rock painting discovered in the Swat Valley, generally dated to around 1000 BCE.The scene appears to depict a large-scale conflict, with multiple human figures engaged in what looks like a battle. Among these figures, one particular depiction stands out — a human figure associated with a wheel (chakra).This is interesting because similar imagery can be seen on certain Punch-marked coins from around the late 1st millennium BCE (c. 4th century BCE), where a human figure is shown along with a wheel-like symbol. These coins are often associated, in later interpretations, with representations linked to Krishna.Source — Olivieri, L. M., & Vidale, M. (2006). Archaeology and Settlement History in a Test Area of the Swat Valley: Preliminary Report on the AMSV Project (1st Phase). East and West, Vol. 56 (Nos. 1–3).Epigraphic Evidence of the MahabharataKhoh Copper Plate Inscription Of SarvaNath, Gupta Year 214 :—An important inscriptional reference comes from the Khoh Copper Plate inscription of Maharaja Sarvanatha, dated to the 214th year of the Gupta era.In the 19th line of the second plate, the inscription contains the phrase:“Mahābhārate śatasahasra-saṁhitāyām…”, which refers to the Mahabharata as a text consisting of 100,000 verses.This is quite significant, as it shows that by the Gupta period, the Mahabharata was already recognized in a form containing approximately one lakh (100,000) ślokas.From this, it can be reasonably understood that the composition and expansion of the text must have taken place much earlier, long before the Gupta age, allowing enough time for it to reach such an extensive and established form.Source — Corpus Inscriptionum Indicarum Vol. 3 Page no. 135Khoh Copper Plate Inscription Of Jayanath , Gupta year 177Another inscriptional reference comes from the Khoh Copper Plate of Maharaja Jayanatha, dated to the 177th year of the Gupta era.In the 15th line of the second plate, the phrase “Mahābhārate bhagavatā Vedavyāsena…” appears, which clearly mentions both the Mahabharata and Vyasa.This is important because it reflects an already established tradition where the composition of the Mahabharata is associated with Vyasa. By this period, not only was the text well known, but its attribution to Vedavyasa was also clearly recognized.Source — Corpus Inscriptionum Indicarum vol. 3 Page no. 121Mahabharata in Early Sculptural ArtOne of the earliest known visual representations of scenes from the Mahabharata comes from a temple site in Uttar Pradesh, specifically from Ahichchhatra.This depiction appears as a terracotta sculptural panel carved on a temple wall and is generally dated to around the 5th century CE.What makes this important is that it shows the Mahabharata was not limited to texts alone. Its narratives had become part of temple art and visual culture, indicating that people were already familiar with its stories. This suggests a deep cultural presence of the epic in society by that time.Source — NCERT book Class 12th , part- 1 page no. 60When Did the Mahabharata War Take Place?A significant chronological reference comes from the Aihole inscription of Pulakeshin II, dated to 634 CE.This inscription states that it was issued 3735 years after the Mahabharata war. If we calculate on this basis, counting back 3735 years from 634 CE places the event roughly around 3100 BCE.This suggests that, according to this inscriptional tradition, the Mahabharata war was believed to have occurred nearly 5000 years ago, around 3000 BCE.Interestingly, the same inscription also mentions renowned poets like Kalidasa and Bharavi, indicating that they were already well-known and established figures by that time.Source — Epigraphia Indica vol. 6 , page no. 7ConclusionWhen all the available evidence is viewed together—ranging from early inscriptions and copper plates to manuscripts, artistic depictions, and even references found beyond India—a broader and more consistent picture begins to emerge about the Mahabharata. The traditions associated with the epic were not only widely known but had already developed a structured form, clear authorship attribution to Vyasa, and a deep cultural presence across different regions and time periods. Rather than pointing toward a late or external origin, these diverse sources collectively suggest a long and continuous development within the Indian tradition, with the text and its narratives firmly established well before the periods in which these evidences appear.This is only the first part of the discussion. In the next part, further evidence and perspectives will be explored to deepen the understanding of the Mahabharata’s antiquity and transmission.Thankyou 🙏

HistoryArchaeology
Divyanshu Raj Mar 17, 2026
2078